Chhattisgarh News

Jodhpur Puri New Train:जोधपुर से पुरी के बीच चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन: बिलासपुर-कटनी होकर गुजरेगी, IRTTC की बैठक में अहम प्रस्ताव पेश

Jodhpur Puri New Train: भारतीय रेलवे (Indian Railways) के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नवी मुंबई में 8 से 10 अक्टूबर के बीच हुई महत्वपूर्ण आईआरटीटीसी (IRTTC) जोनल वाइस बैठक में नई ट्रेनों के संचालन को लेकर कई अहम प्रस्ताव पेश किए गए हैं। इसी बैठक में राजस्थान के जोधपुर से ओडिशा के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र पुरी के बीच एक नई साप्ताहिक ट्रेन (Jodhpur Puri New Train) चलाने का बहुप्रतीक्षित प्रस्ताव भी रखा गया है, जो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कटनी-बिलासपुर रूट से होकर गुजरेगी।

क्या होगा नई ट्रेन का संभावित शेड्यूल?(Jodhpur Puri New Train)

रेलवे के इस नए प्रस्ताव के मुताबिक, यह ट्रेन जोधपुर और पुरी के बीच हफ्ते में एक फेरा लगाएगी:

  • जोधपुर से पुरी (Jodhpur to Puri): यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 16:50 बजे जोधपुर से रवाना होगी। रात 21:20 बजे जयपुर और अगले दिन शनिवार को शाम 16:55 बजे भुवनेश्वर होते हुए 18:45 बजे पुरी पहुंचेगी।
  • पुरी से जोधपुर (Puri to Jodhpur): वापसी की दिशा में यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को सुबह 06:35 बजे पुरी से प्रस्थान करेगी। सुबह 07:50 बजे भुवनेश्वर और अगले दिन दोपहर 14:05 बजे जयपुर होते हुए शाम 19:15 बजे जोधपुर वापस लौटेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस नई ट्रेन के मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव (Stoppages) प्रस्तावित किए गए हैं। मुख्य स्टेशनों में एमटीडी, डीएनए, एमकेएन, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, बनस्थली निवाई, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, गुना, अशोकनगर, मुंगावली, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रा रोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर, रैरखोल, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकनाल, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड शामिल हैं।

4 राज्यों के यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

इस प्रस्तावित ट्रेन के शुरू होने से राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच की दूरियां काफी कम हो जाएंगी। विशेष तौर पर जोधपुर और जयपुर से पश्चिम बंगाल या ओडिशा जाने वाले यात्रियों को एक नया और सीधा रेल मार्ग मिलने से बड़ी राहत मिलेगी।

IRTTC की इस उच्चस्तरीय बैठक में प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद अब रेलवे बोर्ड (Railway Board) की अंतिम मुहर का इंतजार है। बोर्ड की स्वीकृति मिलते ही इस ट्रेन के नियमित संचालन की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button