Chhattisgarh News

Bhanupratappur Kisan Andolan: रकबा शून्य होने पर चक्काजाम

CG News (कांकेर): Bhanupratappur Kisan Andolan ने धान खरीदी से ठीक पहले प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में संयुक्त किसान संघ के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने राजा भानुप्रतापदेव मुख्य चौक पर सड़क पर बैठकर करीब 2 घंटे तक चक्काजाम किया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप रहा।

गोंडवाना भवन से निकली रैली

प्रदर्शन की शुरुआत गोंडवाना भवन से हुई, जहां बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हुए। यहां से किसान संघ के नेतृत्व में रैली निकाली गई। नारे लगाते हुए किसान मुख्य चौक पहुंचे और सड़क पर बैठ गए। दोपहर 2 बजे शुरू हुआ चक्काजाम शाम 4 बजे तक चला। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

Bhanupratappur Kisan Andolan: रकबा शून्य होने से नाराजगी

किसानों का आरोप है कि धान खरीदी के लिए हुए सर्वे में कई किसानों का रकबा शून्य कर दिया गया है। रकबा शून्य होने से ये किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान नहीं बेच पाएंगे। किसानों ने इसे प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताया है।

मुआवजा और बीमा भी अटका

किसानों का कहना है कि इस साल कम बारिश, कीट प्रकोप और चक्रवात से खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ। इसके बावजूद अब तक न सरकारी मुआवजा मिला और न ही फसल बीमा की राशि। किसान नेताओं ने बताया कि वे पहले राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंप चुके हैं।

SDM के आश्वासन पर खत्म हुआ जाम

चक्काजाम की खबर मिलते ही SDM गंगाधर वाहिले मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं से बात की। किसान लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। SDM के ठोस आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खत्म किया, लेकिन चेतावनी दी कि समय पर समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा।

रकबा और गिरदावरी से जुड़ी जानकारी भुइयां पोर्टल पर देखी जा सकती है। कांकेर की खबरें और किसान आंदोलन की खबरें जनदखल पर पढ़ें।

Related Articles

Back to top button