इंतजार खत्म! OTT पर तहलका मचाने आ रही है ‘धुरंधर 2’, 3 घंटे 52 मिनट का होगा अनसेंसर्ड वर्जन

Dhurandhar 2 OTT Release:सिनेमाघरों में अपनी बंपर कमाई से बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar: The Revenge) अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर आप थिएटर में इस फिल्म को देखने से चूक गए हैं या इसे दोबारा इसके असली, अनकट अवतार में देखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
इंटरनेशनल मार्केट में ‘नेटफ्लिक्स’, तो भारत में ‘JioHotstar’ पर स्ट्रीम
नेटफ्लिक्स की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, फिल्म को 14 मई 2026 को इंटरनेशनल मार्केट में स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, भारत में स्ट्रीमिंग के अधिकार अलग प्लेटफॉर्म के पास हैं:
- ग्लोबल रिलीज: नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 14 मई (कुछ टाइम जोन में 15 मई) से उपलब्ध।
- भारत में रिलीज: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में यह फिल्म 14 मई से JioHotstar पर स्ट्रीम की जाएगी। गौरतलब है कि फिल्म का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर आया था, लेकिन सीक्वल के राइट्स भारत में JioHotstar ने हासिल किए हैं।
ओटीटी पर दिखेगा “रॉ एंड अनदेखा” फुटेज
मेकर्स ओटीटी दर्शकों के लिए फिल्म को बिल्कुल नए अंदाज़ में पेश कर रहे हैं।
- टैगलाइन: इसे “रॉ एंड अनदेखा” (Raw and Unseen) टैगलाइन के साथ प्रमोट किया जा रहा है।
- रनटाइम: ओटीटी वर्जन का रनटाइम लगभग 3 घंटे 52 मिनट का होगा।
- नया क्या है: सिनेमाघरों में जो गालियां या सीन्स सेंसर बोर्ड ने म्यूट या कट कर दिए थे, वे ओटीटी पर अनसेंसर्ड (Uncensored) रूप में देखने को मिलेंगे। साथ ही कुछ एक्सटेंडेड क्रेडिट्स भी जोड़े गए हैं।
गाने को लेकर हुआ था कानूनी विवाद
फिल्म की डिजिटल रिलीज टाइमलाइन का संकेत हाल ही में एक कोर्ट केस के दौरान मिला।
- विवाद की जड़: फिल्म के क्लाइमैक्स में इस्तेमाल किए गए गाने ‘रंग दे लाल’ को लेकर विवाद हुआ था। यह असल में पुरानी फिल्म ‘त्रिदेव’ (Tridev) के हिट गाने ‘तिरछी टोपीवाले’ का रीमिक्स था।
- कानूनी कार्रवाई: ‘त्रिदेव’ के निर्देशक राजीव राय ने बिना अनुमति गाना इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई की थी। इसी सुनवाई के दौरान मेकर्स ने कोर्ट को बताया कि फिल्म 14 मई (सिनेमाघरों में 8 सप्ताह पूरे होने पर) के आसपास ही ओटीटी पर आएगी।
बॉक्स ऑफिस पर 1141 करोड़ के पार
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकर हैं।
ग्रॉस कलेक्शन (भारत): लगभग ₹ 1,366.79 करोड़।
सात हफ्तों बाद भी फिल्म की कमाई जारी है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 51वें दिन फिल्म ने 0.42 करोड़ और 52वें दिन (शनिवार) 114.3% के उछाल के साथ 0.90 करोड़ रुपये कमाए।
कुल नेट कलेक्शन (भारत): ₹ 1,141.99 करोड़।



