Sports
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन भारत का शेड्यूल; जिमनास्टिक्स, बॉक्सिंग और तैराकी में मेडल की उम्मीद

Commonwealth Games 2026 India Schedule: 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स (ग्लासगो) के तीसरे दिन (शनिवार, 25 जुलाई) भारत अपनी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगा। (Commonwealth Games 2026 India Schedule)दूसरे दिन पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का खाता खोल दिया है। बिहार के ग्रामीण इलाके से कॉमनवेल्थ पोडियम तक का उनका यह सफर बेहद प्रेरणादायक रहा। अब तीसरे दिन लॉन बाउल्स, बॉक्सिंग, तैराकी और जिमनास्टिक्स में भारतीय एथलीट्स से पदकों की संख्या बढ़ाने की उम्मीद है।
खबर की मुख्य बातें
- खाता खुला: पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का खाता खोला।
- तीसरे दिन की चुनौती: जिम्नास्टिक्स में महिलाओं की टीम का फाइनल और व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन।
- बॉक्सिंग और तैराकी: सचिन सिवाच बॉक्सिंग में और डी शशिकुमार व आर्यन नेहरा तैराकी में अपना अभियान शुरू करेंगे।
भारत का तीसरे दिन का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
जिम्नास्टिक्स:
- दोपहर 2:30 बजे: महिलाओं की टीम का फाइनल और व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन (प्रणति नायक, प्रतिष्ठा सामंत, इशिता सुनील रेवाले, निष्का अग्रवाल, रिद्धि शर्मा)।
लॉन बॉल्स:
- शाम 3:50 बजे: महिलाओं का पेयर्स सेक्शन मैच (रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह बनाम टोंगा की पेरिस बेकर और मिल्खा नाथन)।
- पुरुषों का एकल सेक्शन मैच: पुतुल सोनोवाल।
मुक्केबाजी (Boxing):
- शाम 4:00 बजे: पुरुषों का 60 किग्रा राउंड ऑफ 32 (सचिन सिवाच बनाम कनाडा के केओमा अल-अहमदीह)।
तैराकी (Swimming):
- शाम 4:00 बजे: पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट (डी शशिकुमार, आर्यन नेहरा) – अगर क्वालीफाई करते हैं तो फाइनल रात 11:30 बजे।
- रात 12:20 बजे: पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल (श्रीहरि नटराज) – अगर क्वालीफाई करते हैं।
पैरा तैराकी:
- शाम 4:15 बजे: पुरुषों की एस14 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट (चैतन्य विश्वास कुलकर्णी) – अगर क्वालीफाई करते हैं तो फाइनल रात 12:45 बजे।
3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल:
- शाम 5:00 बजे: महिलाओं का व्हीलचेयर मैच (भारत बनाम वेल्स)।






