Chhattisgarh NewsExclusive

CGMSC Scam ED Raid: रायपुर में 3-4 ठिकानों पर ED, बिलासपुर और राजनांदगांव में भी दबिश

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक साथ कई ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की। रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत कई जिलों में जांच एजेंसियों की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं। दिवाली से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से कारोबारी हलकों में हड़कंप है।

रायपुर में 3 से 4 ठिकानों पर ED

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर में ED की टीमों ने सुबह 3 से 4 ठिकानों पर तलाशी शुरू की। अधिकारी वित्तीय लेन-देन, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। तलाशी के दौरान परिसरों में मौजूद कागजात की भी जांच हो रही है।

CGMSC और कोल लेवी मामले पर फोकस

इस कार्रवाई को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) में हुए कथित घोटाले और कोल लेवी मामले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों मामलों में एजेंसियां अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। CGMSC राज्य के सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की खरीदी करता है।

बिलासपुर और राजनांदगांव में भी दबिश

बिलासपुर और राजनांदगांव में भी टीमें दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। हालांकि इन जिलों में किन लोगों या कारोबारियों के ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है, यह अभी साफ नहीं है।

अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

फिलहाल कार्रवाई जारी है। अब तक किसी की गिरफ्तारी या जब्ती की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एजेंसियों की ओर से आधिकारिक बयान आने के बाद ही तलाशी के दायरे और बरामदगी की तस्वीर साफ होगी।

गौरतलब है कि इसी हफ्ते मंगलवार को भी ED ने रायपुर और दुर्ग में डागा निवास पर छापा मारा था। लगातार हो रही कार्रवाइयों से साफ है कि राज्य में जांच एजेंसियां आर्थिक मामलों में सख्ती बढ़ा रही हैं।

Related Articles

Back to top button