CG High Court Vacancy 2026: हाईकोर्ट में 58 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन

बिलासपुर: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्टाफ कार ड्राइवर, लिफ्टमैन और आकस्मिक वेतनभोगी कर्मचारियों के कुल 58 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि CG High Court Vacancy 2026 में 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी अवसर है, यानी कम पढ़े-लिखे युवा भी हाईकोर्ट जैसी प्रतिष्ठित संस्था में नौकरी पा सकते हैं।
CG High Court Vacancy 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है। ध्यान रखें कि यह आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भरे जा रहे हैं, इसलिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन तैयार करके तय समय सीमा के भीतर भेजना जरूरी है। आवेदन का पूरा प्रारूप और विस्तृत नियम हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध हैं।
आयु सीमा और पात्रता
नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के हित को देखते हुए राज्य के स्थानीय निवासियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का प्रावधान रखा गया है। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं और 12वीं पास निर्धारित की गई है।
शपथ-पत्र वाला जरूरी नियम, गलती पड़ेगी भारी
आकस्मिक निधि वाले पदों के आवेदकों के लिए एक विशेष शर्त रखी गई है। ऐसे उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र देना होगा कि वे केवल 8वीं पास हैं। अगर शपथ-पत्र में उच्च शिक्षा छिपाने जैसी कोई झूठी जानकारी पाई जाती है, तो सेवा से तुरंत बर्खास्तगी के साथ दंडात्मक कार्यवाही भी होगी। इसलिए आवेदन भरते समय पूरी सावधानी रखें।
अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य पात्रता रखता है, तो CG High Court Vacancy 2026 में आवेदन का यह मौका हाथ से न जाने दें, क्योंकि अंतिम तिथि में अब कुछ ही दिन बचे हैं। सरकारी नौकरी और भर्ती से जुड़ी हर नई खबर के लिए जनदखल की वेबसाइट पर विजिट करते रहें।






