Chhattisgarh NewsExclusive

Durg 4 Crore Cash: पिकअप के सीक्रेट चेंबर से मिले 4 करोड़ रुपये, रायपुर से नागपुर जा रही थी गाड़ी

CG News (दुर्ग): Durg 4 Crore Cash बरामदगी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दुर्ग पुलिस ने देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप के गुप्त चेंबर से करीब 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। यह गाड़ी रायपुर से नागपुर जा रही थी। पुलिस को इसमें हवाला के पैसे होने का शक है।

रात 11 बजे रोकी गई गाड़ी

पुलिस को संदिग्ध नकदी ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद खुर्सीपार थाना क्षेत्र में डबरापारा के पास वाहन चेकिंग शुरू की गई। रात करीब 11 बजे सफेद रंग की बोलेरो मैक्स पिकअप (CG 04 QU 5996) को रोककर जांच की गई। यह कार्रवाई छावनी CSP और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने की।

पिछला हिस्सा मॉडिफाई कर बनाया था चेंबर

गाड़ी का पिछला हिस्सा मॉडिफाई करके पूरी तरह बंद किया गया था। शक होने पर पुलिस ने बारीकी से तलाशी ली। चेंबर खोलते ही उसमें नोटों के बंडल मिले, जिनकी गिनती करीब 4 करोड़ रुपये निकली।

दो लोग हिरासत में

  • चालक: भवेशभाई जीनाभाई डाभी
  • साथ में सवार: विष्णुदेव दुबे

दोनों रकम के स्रोत, मालिक और इसे ले जाने के मकसद के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

आयकर विभाग को दी गई सूचना

इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद आयकर विभाग को सूचना दी गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि रकम किसकी है और नागपुर में किसे पहुंचाई जानी थी। हवाला कनेक्शन की भी जांच जारी है।

पहले भी पकड़ी जा चुकी है बड़ी रकम

दुर्ग जिले में इससे पहले भी हाईवे पर वाहनों से करोड़ों रुपये की नकदी पकड़ी जा चुकी है। रायपुर-दुर्ग-नागपुर रूट पर पुलिस की निगरानी अब और बढ़ाई जा सकती है।

Related Articles

Back to top button