Chhattisgarh News

Media City Raipur: पत्रकारों की आवासीय समिति में बड़ा बदलाव: सुनील नामदेव बने नए अध्यक्ष, प्रेम पाठक हटाए गए

रायपुर | पत्रकारो की आवासीय सोसाइटी (Media City Raipur)छत्तीसगढ़ पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित (मीडिया सिटी) में लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। समिति के सदस्यों की विशेष बैठक में पारित संकल्प प्रस्ताव के तहत प्रेम पाठक को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया, जबकि सुनील नामदेव को नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सदस्यों ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से समिति की आमसभा (AGM) नहीं हुई, सदस्यों को वित्तीय एवं प्रशासनिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई और पारदर्शिता का अभाव रहा। इन मुद्दों को आधार बनाते हुए सभा ने अध्यक्ष पद में बदलाव का निर्णय लिया।

Raipur Patrakar Housing Society: रायपुर पत्रकार हाउसिंग सोसाइटी विवाद: 4 साल से न AGM, न हिसाब; आज चुना जाएगा नया अध्यक्ष

Media City Raipur की बैठक में सुनीता सिंह को कार्यकारी उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। साथ ही प्रेम पाठक के कार्यकाल में हुए वित्तीय, प्रशासनिक और अन्य निर्णयों की स्वतंत्र जांच कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

सदस्यों ने पूर्व उपाध्यक्ष सुनीता तिवारी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराने तथा जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया।

इस फैसले के बाद मीडिया सिटी की राजनीति में नया मोड़ आ गया है और आने वाले दिनों में जांच एवं आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Media City Raipur: पत्रकार हाउसिंग सोसायटी में बड़ा ‘घोटाला’? उपाध्यक्ष सुनीता तिवारी के इस्तीफे से मचा हड़कंप, अध्यक्ष पर FIR की तैयारी

Related Articles

Back to top button