Entertainment

Ranveer Singh Don 3 Controversy: FWICE के बैन से बेपरवाह रणवीर सिंह, ‘प्रलय’ समेत 5 फिल्मों के साथ करेंगे जोरदार कमबैक

Ranveer Singh Don 3 Controversy:मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा ‘डॉन 3’ (Don 3) से जुड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू होने से ठीक दो हफ्ते पहले रणवीर ने इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया था। इसके बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में भारी हंगामा मचा हुआ है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने कड़ा एक्शन लेते हुए रणवीर के खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन’ निर्देश यानी बैन जारी कर दिया है। लेकिन इस विवाद और बैन के बावजूद रणवीर सिंह के हौसले पस्त नहीं हुए हैं और उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स तय शेड्यूल के अनुसार ही आगे बढ़ रहे हैं।

45 करोड़ का नुकसान और FWICE का बैन

विवाद की जड़ एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) का वह दावा है, जिसमें कहा गया है कि रणवीर सिंह के ऐन मौके पर फिल्म छोड़ने से उन्हें प्री-प्रोडक्शन में लगभग 45 करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मेकर्स की शिकायत के बाद FWICE ने रणवीर को अपना पक्ष रखने के लिए तीन नोटिस भेजे थे। रणवीर की ओर से यह कहते हुए कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया कि यह एक कानूनी मामला है जिसे कोर्ट में सुलझाया जाना चाहिए। इसके बाद संस्था ने बैन का ऐलान कर दिया, जिसका मतलब है कि फेडरेशन के लाखों टेक्नीशियंस रणवीर की किसी भी फिल्म में काम नहीं करेंगे।

सलमान खान ने की मध्यस्थता की कोशिश

इस पूरे विवाद के बीच बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की भी एंट्री हुई है। सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान के फरहान अख्तर के परिवार और रणवीर सिंह दोनों से ही बहुत अच्छे संबंध हैं। ऐसे में उन्होंने दोनों पक्षों से बात करके इस ‘डॉन 3’ विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश की है, ताकि दोनों के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को कोई नुकसान न पहुंचे। वहीं, ट्रेड एनालिस्ट्स ने FWICE के इस कदम को जल्दबाजी भरा बताया है। उनका मानना है कि कोई भी फेडरेशन किसी सुपरस्टार को काम करने से कानूनी तौर पर नहीं रोक सकता।

बैन का असर बेअसर: 5 फिल्में कतार में

FWICE के बैन के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि रणवीर सिंह के करियर पर इसका गहरा असर पड़ेगा, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। रणवीर की आने वाली फिल्मों पर इस बैन का कोई भी प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है।

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर के पास इस वक्त कतार में 5 बड़ी फिल्में हैं। मेकर्स रणवीर की स्टार पावर और बॉक्स ऑफिस अपील को देखते हुए उनके साथ काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

‘प्रलय’ की शूटिंग अगस्त में: जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही जॉम्बी थ्रिलर फिल्म ‘प्रलय’ (Pralay) की शूटिंग अपने ओरिजिनल प्लान के मुताबिक इसी साल अगस्त में शुरू होने जा रही है।

Related Articles

Back to top button