Sports

IPL 2026 Playoffs: लीग स्टेज का रोमांचक अंत, SRH ने बनाए सबसे ज्यादा रन, जानिए चौके-छक्कों के सारे रिकॉर्ड

IPL 2026 League Stage Records:नई दिल्ली/धर्मशाला। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के लीग स्टेज का रोमांचक सफर 70 मैचों के घमासान के बाद समाप्त हो गया है। इस सीजन भी बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए और कई नए रिकॉर्ड स्थापित किए। टॉप 4 टीमों ने प्लेऑफ (Playoffs) का टिकट कटा लिया है, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) शामिल हैं।

प्लेऑफ का शेड्यूल (Playoffs Schedule)

लीग स्टेज के बाद अब सभी की निगाहें नॉकआउट मुकाबलों पर टिक गई हैं। दोनों ही अहम मुकाबले धर्मशाला (Dharamshala) के खूबसूरत मैदान पर खेले जाएंगे:

  • क्वालीफायर-1 (Qualifier-1): RCB वर्सेस GT – मंगलवार, 26 मई 2026
  • एलिमिनेटर (Eliminator): SRH वर्सेस RR – बुधवार, 27 मई 2026

70 मैचों में बने कुल 25,846 रन: SRH रही नंबर-1

लीग स्टेज खत्म होने के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं, वे बेहद हैरान करने वाले हैं। 70 मुकाबलों में सभी टीमों ने मिलकर कुल 25,846 रन बनाए।

विस्फोटक बल्लेबाजों से भरी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम लीग स्टेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम रही। 10 में से 9 टीमों ने 2500 रन का आंकड़ा पार किया। एकमात्र टीम जो इस लिस्ट से बाहर रही, वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है।

टीमें और उनके द्वारा बनाए गए रन:

टीम (Team)कुल रन (Total Runs)रैंक (Rank)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)2,8541
पंजाब किंग्स (PBKS)2,7112
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)2,6423
राजस्थान रॉयल्स (RR)2,6194
दिल्ली कैपिटल्स (DC)2,5595
गुजरात टाइटंस (GT)2,5586
मुंबई इंडियंस (MI)2,5537
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)2,5538
लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG)2,5119
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)2,30910

Related Articles

Back to top button