Kanker IED Blast: कांकेर में सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ा आईईडी ब्लास्ट, 3 डीआरजी जवान घायल

Kanker IED Blast:छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान एक जोरदार आईईडी (IED) ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के 3 जवान घायल हो गए हैं।
सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने किया धमाका
Kanker IED Blast: रिपोर्ट के अनुसार, कांकेर जिले के घने जंगलों में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए एक आईईडी में विस्फोट हो गया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आकर डीआरजी के 3 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।
इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। अतिरिक्त फोर्स को मौके पर भेजा गया है और नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। पुलिस और सुरक्षाबलों के आला अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।



