Sports

PL 2026: Sanju Samson ने 7 मैचों में वो कर दिखाया, जो 176 मैच खेलकर भी नहीं कर पाए ‘मिस्टर IPL’ सुरेश रैना!

Sanju Samson CSK Record:आईपीएल 2026 (IPL 2026) के मेगा ऑक्शन से पहले जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रवींद्र जडेजा और सैम करन जैसे दिग्गजों को देकर राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन (Sanju Samson) को ट्रेड किया था, तो कई लोगों ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे। लेकिन अब यह ट्रेड चेन्नई के लिए ‘तुरुप का इक्का’ साबित हो रहा है। पीली जर्सी पहनते ही सैमसन का बल्ला इस कदर आग उगल रहा है कि उन्होंने मात्र 7 मैचों के भीतर ही सीएसके के इतिहास के कई बड़े और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। सबसे ज्यादा हैरानी तो इस बात की है कि संजू ने जो कारनामा सिर्फ 7 पारियों में कर दिया, वो ‘मिस्टर आईपीएल’ कहे जाने वाले सुरेश रैना 176 मैचों में भी नहीं कर सके थे।

सुरेश रैना का वो रिकॉर्ड, जिसे सैमसन ने 7 मैच में पछाड़ा

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सुरेश रैना (Suresh Raina) की अहमियत क्या रही है, यह किसी से छिपा नहीं है। रैना को टीम की जान कहा जाता था, लेकिन अगर शतकों की बात करें, तो रैना आईपीएल में सीएसके के लिए 176 मैच खेलने के बावजूद सिर्फ 1 ही शतक लगा पाए थे।

  • दूसरी तरफ, संजू सैमसन ने सीएसके के लिए खेलते हुए अपने शुरुआती 7 मुकाबलों में ही 2 शानदार शतक ठोक दिए हैं।
  • इन दोनों ही पारियों में सैमसन नाबाद रहे।
  • 7 मैचों में 58.60 की औसत से 293 रन बनाकर सैमसन ने रैना को आईपीएल शतकों के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है।

CSK के इतिहास में सैमसन का खास मुकाम

संजू सैमसन ने अपना दूसरा शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा। इस जादुई पारी के साथ ही वह सीएसके के लिए आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

  • चेन्नई को आईपीएल खेलते हुए 17 साल (2 साल बैन हटाकर) हो गए हैं, लेकिन आज तक कोई भी बल्लेबाज इस फ्रेंचाइजी के लिए 2 से ज्यादा शतक नहीं लगा पाया है।
  • सैमसन ने मात्र 7 मैचों में शेन वॉटसन, मुरली विजय और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की बराबरी कर ली है, जिनके नाम 2-2 शतक दर्ज हैं।
  • इसके अलावा, शेन वॉटसन (2018) के बाद सैमसन सीएसके के ऐसे मात्र दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही आईपीएल सीजन में 2 शतक जड़े हैं।

मुंबई के खिलाफ शतक जड़ने वाले पहले ‘सुपर किंग’

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की राइवलरी (MI vs CSK) को क्रिकेट का ‘एल क्लासिको’ कहा जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि संजू सैमसन से पहले, 18 सालों के आईपीएल इतिहास में सीएसके के किसी भी बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कभी कोई शतक नहीं जड़ा था। संजू सैमसन पीली जर्सी में मुंबई के खिलाफ शतक जड़ने वाले इकलौते और पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Related Articles

Back to top button