Entertainment

Yash’s Toxic: KGF 2 के 4 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे यश; कल रिलीज हो रही 600 करोड़ के बजट वाली ‘टॉक्सिक’

Yash’s Toxic: ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF Chapter 2 के बाद फैंस पिछले 4 सालों से सुपरस्टार यश (Yash) की बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे थे। अब उनका यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। यश स्टारर मच-अवेटेड एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फैरीटेल’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

लंबे इंतजार और रिलीज डेट कई बार टलने के बाद, गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) के निर्देशन में बनी यह बहुचर्चित फिल्म कल यानी 26 अगस्त (बुधवार) को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। आइए, रिलीज से पहले जानते हैं फिल्म की कहानी, दमदार स्टार कास्ट, भारी-भरकम बजट और एडवांस बुकिंग (Advance Booking) के आंकड़े।क्या है ‘टॉक्सिक’ की कहानी? (Toxic Movie Story)

फिल्म की कहानी आजादी के बाद के समय पर आधारित है, जो गोवा के एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। यश का यह किरदार जलन और हिंसा से भरी आपराधिक दुनिया में वफादारी (Loyalty) और नैतिकता (Morality) पर विश्वास रखता है।

कहानी में गैंगस्टर प्रायश्चित करता है और उसे प्यार और अपने उसूलों की भारी कीमत भी चुकानी पड़ती है। मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म केवल खून-खराबे और एक्शन से ही नहीं भरी है, बल्कि इसमें गहरी मानवीय भावनाएं (Human Emotions) भी गुंथी हुई हैं, जो दर्शकों को भावुक कर देंगी।

स्टार कास्ट और उनकी भारी-भरकम फीस

निर्देशक गीतू मोहनदास ने ‘टॉक्सिक’ में अभिनेत्रियों को बेहद मजबूत किरदार दिए हैं। फिल्म में एक-दो नहीं बल्कि चार प्रमुख हीरोइनें हैं:

  • कियारा आडवाणी (Kiara Advani): लीड एक्ट्रेस के तौर पर कियारा नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये की फीस मिली है।
  • नयनतारा (Nayanthara): साउथ की लेडी सुपरस्टार ने इस फिल्म के लिए करीब 12 से 18 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
  • अन्य एक्ट्रेसेस: हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया को 3 से 5 करोड़ रुपये के बीच फीस दी गई है।
  • यश (Yash): फिल्म के लीड एक्टर यश इस प्रोजेक्ट को खुद प्रोड्यूस भी कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने बतौर एक्टर कोई फीस नहीं ली है।

3 घंटे से ज्यादा लंबी है फिल्म, मिला ‘A’ सर्टिफिकेट

यश की ‘टॉक्सिक’ इस साल की सबसे लंबी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसका रनटाइम (Runtime) 3 घंटे 12 मिनट का है। फिल्म के लंबे रनटाइम में कहानी और किरदारों के बिल्ड-अप को बेहद बारीकी से दिखाया गया है।

हिंसा और मैच्योर कंटेंट को देखते हुए CBFC (सेंसर बोर्ड) ने फिल्म को ‘A’ (वयस्क) सर्टिफिकेट दिया है। यानी 18 साल से कम उम्र के दर्शक इसे सिनेमाघरों में नहीं देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भव्य फिल्म का बजट 600 से 700 करोड़ रुपये के बीच है।

भाषाएं और बंपर एडवांस बुकिंग

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार तक ही एडवांस बुकिंग (Advance Booking) में 26 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। यह आंकड़ा आज शाम तक और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म को दुनिया भर में लगभग 12 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है।

खास बात यह है कि ‘टॉक्सिक’ को मूल रूप से कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में शूट किया गया है। अंग्रेजी दर्शकों को लुभाने के लिए इसे डब करने के बजाय, सीधे अंग्रेजी में ही शूट किया गया है। इसके अलावा भारतीय दर्शक इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी देख सकेंगे।

रिलीज डेट का टलना: पहले यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) के साथ क्लैश से बचने के लिए इसे टाल दिया गया था। अब यह एक्शन-ड्रामा कल 26 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाने आ रही है।

Related Articles

Back to top button