TVS iQube MillionR Edition: 10 लाख की बंपर सेल्स पर TVS का तोहफा, लॉन्च किया शानदार स्पेशल एडिशन; फुल चार्ज पर चलेगा 145Km

Auto Desk: देश के नंबर-1 इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) का खिताब हासिल कर चुके TVS iQube (टीवीएस आईक्यूब) ने भारतीय बाजार में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। आईक्यूब ने देश में 1 मिलियन यानी 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।
10 लाख ग्राहकों के भरोसे और इस बड़ी कामयाबी का जश्न मनाने के लिए कंपनी ने बाजार में आईक्यूब मिलियनआर (iQube MillionR) स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। यह नया एडिशन भारत के पसंदीदा ‘फैमिली ईवी’ के रूप में आईक्यूब की साख को और भी मजबूत करता है।
खबर की मुख्य बातें (TVS iQube MillionR Edition)
- बड़ी कामयाबी: TVS iQube ने पार किया 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का शानदार आंकड़ा।
- नया मॉडल लॉन्च: इस उपलब्धि के जश्न में कंपनी ने पेश किया iQube MillionR स्पेशल एडिशन।
- शानदार रेंज: 3.5 kWh बैटरी पैक के साथ सिंगल चार्ज पर मिलेगी 145 Km की (IDC) रेंज।
- कीमत और कलर: ऑरोरा ग्रीन डुअल टोन कलर में पेश, कीमत 1,40,138 रुपये (एक्स-शोरूम)।
TVS iQube MillionR स्पेशल एडिशन के खास फीचर्स
कंपनी ने iQube के इस स्पेशल मिलियनआर एडिशन को अपने लोकप्रिय 3.5 kWh वैरिएंट पर तैयार किया है। आइए जानते हैं इसके धांसू फीचर्स के बारे में:
- शानदार रेंज और कलर: यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 145 Km की IDC रेंज देता है। इसे नॉर्दर्न लाइट्स से इंस्पायर्ड खास ऑरोरा ग्रीन (Aurora Green) डुअल टोन कलर में पेश किया गया है, जो इसे रेगुलर मॉडल से बिल्कुल अलग बनाता है।
- डिजाइन और बैजिंग: स्पेशल एडिशन में ग्राहकों को प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री और स्कूटर पर खास ‘मिलियनआर’ (MillionR) बैजिंग मिलेगी।
- बढ़ी हुई स्टोरेज: कंपनी ने ग्राहकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इसमें नया फ्रंट यूटिलिटी स्टोरेज कम्पार्टमेंट जोड़ा है। इससे स्कूटर की कुल स्टोरेज कैपेसिटी 32 लीटर से बढ़कर 35.5 लीटर हो गई है।
- कनेक्टेड फीचर्स: इसमें इंटीग्रेटेड टाइप-C चार्जिंग पोर्ट के साथ 118 से अधिक स्मार्ट कनेक्टेड टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलते हैं।
कितनी है कीमत? (TVS iQube Price)
TVS आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत (कर्नाटक) 1,40,138 रुपये रखी गई है। अगर हम iQube के रेगुलर लाइनअप की बात करें, तो इसके बेस मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,11,310 रुपये है। वहीं, बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) प्रोग्राम के तहत इसे महज 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में iQube की इस 10 लाख यूनिट्स की ब्लॉकबस्टर सेल्स ने टीवीएस को बाजार हिस्सेदारी (Market Share) के मामले में नंबर-1 कंपनी बना दिया है।






