Chhattisgarh NewsExclusive

CG SAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का तबादला; देखें पूरी सूची

State News (Nava Raipur): छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। (CG SAS Transfer List) छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 19 अधिकारियों के स्थानांतरण का नया आदेश जारी किया है।

इस संबंध में जारी किए गए शासकीय दस्तावेज के अनुसार इन सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है

तबादले वाले अधिकारियों की पूरी सूची (Transfer List)

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 7 जुलाई 2026 को जारी आदेश के तहत निम्नलिखित अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं:

  • इन्द्रजीत बर्मन: मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से अपर संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, नवा रायपुर अटल नगर।
  • राजीव कुमार पाण्डेय: आयुक्त, नगर पालिक निगम, भिलाई से अपर संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर।
  • भारती चन्द्राकर: CEO, जिला पंचायत, मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी से अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मार्कफेड, नवा रायपुर।
  • दिनेश कुमार नाग: CEO, जिला पंचायत, कोरबा से महाप्रबंधक, छ.ग. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर।
  • नयनतारा सिंह तोमर: CEO, जिला पंचायत, बलरामपुर रामानुजगंज से अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर।
  • गोकुल राम रावटे: CEO, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा से CEO, जिला पंचायत मुंगेली।
  • आशुतोष चतुर्वेदी: CEO, जिला पंचायत, कोरिया से CEO, जिला पंचायत, बलरामपुर रामानुजगंज।
  • अभिषेक कुमार गुप्ता: अपर कलेक्टर, बलौदाबाजार भाटापारा से CEO, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौंकी।
  • प्रभाकर पाण्डेय: CEO, जिला पंचायत, मुंगेली से संयुक्त संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर।
  • शशांक पाण्डेय: CEO, सूडा (SUDA) एवं अतिरिक्त CEO चिप्स (CHiPS) से अतिरिक्त प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं अतिरिक्त CEO, CHiPS का अतिरिक्त प्रभार।
  • अरूण कुमार वर्मा: अपर कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर से आयुक्त, नगर पालिक निगम, धमतरी।
  • ऋषिकेष तिवारी: अपर कलेक्टर, बस्तर से CEO, जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ।
  • विनय कुमार पोयाम: अपर कलेक्टर, कबीरधाम से CEO, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा।
  • प्रिया गोयल: आयुक्त, नगर पालिक निगम धमतरी से अपर आयुक्त, कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख, नवा रायपुर।
  • योगेन्द्र श्रीवास: अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मार्कफेड, रायपुर से CEO, जिला पंचायत कोरिया।
  • अतुल विश्वकर्मा: आयुक्त, नगर पालिक निगम राजनांदगांव से संयुक्त आयुक्त, कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख, नवा रायपुर।
  • रामप्रसाद आंचला: आयुक्त, नगर पालिक निगम चिरमिरी से प्रवर श्रेणी, कार्यालय कलेक्टर, कबीरधाम।
  • जी.आर. मरकाम: अपर कलेक्टर, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से आयुक्त, नगर पालिक निगम राजनांदगांव।
  • विजयेंद्र सिंह: डिप्टी कलेक्टर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से आयुक्त, नगर पालिक निगम चिरमिरी।

Related Articles

Back to top button