Chhattisgarh NewsExclusive
Chhattisgarh IAS Transfer: छग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

State News (Nava Raipur): छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाते हुए एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से 7 जुलाई 2026 को इस संबंध में नया आदेश जारी कर दिया है।
इस नए आदेश के तहत कुल 8 आईएएस अफसरों की नवीन पदस्थापना की गई है, जिनमें कई जिलों के जिला पंचायत सीईओ (CEO) और अनुविभागीय अधिकारी (SDO) बदले गए हैं।
किसे मिली कहाँ की जिम्मेदारी? (IAS Transfer List)
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
- रिमिजियुस एक्का, भा.प्र.से. (2011): वर्तमान में संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उन्हें अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- गजेन्द्र सिंह ठाकुर, भा.प्र.से. (2019): इन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी के पद से हटाकर अस्थाई रूप से उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
- प्रतीक जैन, भा.प्र.से. (2020): इन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बस्तर से स्थानांतरित कर आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है।
- सुरूचि सिंह, भा.प्र.से. (2020): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, राजनांदगाव के पद से हटाकर इन्हें अस्थाई रूप से आयुक्त, नगर पालिक निगम, भिलाई का जिम्मा सौंपा गया है।
- जयंत नाहटा, भा.प्र.से. (2021): ये मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दंतेवाड़ा के पद पर थे। अब इन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी के पद पर पदस्थ किया गया है।
- एम. भार्गव, भा.प्र.से. (2023): अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़ (जिला- राजनांदगांव) को स्थानांतरित कर आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दंतेवाड़ा बनाया गया है।
- तन्मय खन्ना, भा.प्र.से. (2023): अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा (जिला- कोरबा) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बस्तर के पद पर भेजा गया है।
- दुर्गा प्रसाद अधिकारी, भा.प्र.से. (2023): अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा (जिला- रायगढ़) को आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किया गया है।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के हस्ताक्षरों से जारी किया गया है।






