Entertainment

Govinda Comeback: ‘हीरो नंबर 1’ की फिल्म ‘रूपा’ से ग्रैंड वापसी, खुद कर रहे प्रोड्यूस; बताया अपनी जिंदगी में ‘नंबर 14’ का गहरा सीक्रेट

Entertainment News (Mumbai): बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा (Govinda) के लाखों फैंस के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने अपनी शानदार वापसी (Govinda Comeback) का ऐलान कर दिया है।

गोविंदा जल्द ही बड़े पर्दे पर अपनी नई फिल्म ‘रूपा’ (Roopa) से कमबैक करने जा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में गोविंदा सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग का जलवा ही नहीं बिखेरेंगे, बल्कि वह इस फिल्म को खुद प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट न्यूकमर एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार नजर आएंगी।

खबर की मुख्य बातें (Highlights)

मजेदार किस्सा: फराह खान ने लॉकअप 2 में ‘गोली’ लगने पर किया मजाक, गोविंदा ने दिया शानदार जवाब।’शायद किस्मत थी कि मुझे कई बार नजरअंदाज किया गया…’

ग्रैंड वापसी: गोविंदा फिल्म ‘रूपा’ से बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं, जिसमें वह एक्टर और प्रोड्यूसर दोनों हैं।

बयान: गोविंदा ने कहा- “मुझे नजरअंदाज किया गया, लोगों को लगा मैं अब फिल्मों में नहीं दिखूंगा।”

14 का कनेक्शन: न्यूमरोलॉजी पर भरोसा; 14 फिल्मों से लेकर 14वीं लोकसभा तक का सफर साझा किया।

Govinda Comeback:प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने करियर के उतार-चढ़ाव पर बेबाकी से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, “शायद ये किस्मत ही थी कि मुझे कई बार नजरअंदाज किया गया। लोगों ने तो यहां तक कह दिया था कि अब मैं फिल्मों में नजर नहीं आऊंगा। लेकिन मैंने फिर से शुरुआत की है।”

गोविंदा की जिंदगी में क्या है नंबर 14 का गहरा कनेक्शन?

गोविंदा ने यह भी बताया कि उनकी जिंदगी में ’14’ नंबर (Lucky Number 14) हमेशा से इतना खास क्यों रहा है। उन्होंने बताया कि वह न्यूमरोलॉजी (अंक ज्योतिष) में बहुत विश्वास करते हैं। गोविंदा की जिंदगी में 14 नंबर के संयोग को इस टेबल से समझिए:

उम्र / समय14 नंबर का संयोग (The Connection)
14 साल की उम्रबहुत कम उम्र (14 साल) से ही उन्हें न्यूमरोलॉजी पर विश्वास हो गया था।
1 हफ्ते का कमालमुझ पर भगवान की कृपा थी, मैंने एक हफ्ते में 14 फिल्में साइन की थीं।
सुपरस्टारडमगोविंदा ने बॉलीवुड में लगातार 14 साल तक सुपरस्टारडम (सुपरस्टार का रुतबा) देखा।
राजनीतिक सफरराजनीति में कदम रखा और 14वीं लोकसभा में पार्लियामेंट के मेंबर (सांसद) बने।
संघर्ष (Struggle)करियर के बुरे दौर में मैंने 14 साल तक कड़ा स्ट्रगल भी किया।

गोविंदा ने कहा, “ये पहली बार है जब मैं 5 साल से ज्यादा इंतजार नहीं कर सका। मैंने खुद से कहा- ‘मैं फिर से शुरू करूंगा’। मुझे उम्मीद है कि मेरा नया सफर यहीं से शुरू हुआ है।”

‘लॉकअप 2’ में पत्नी सुनीता संग मस्ती; फराह के ‘गोली’ वाले सवाल पर शानदार जवाब

हाल ही में गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को सपोर्ट करने के लिए रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ (Lock Upp 2) में पहुंचे थे। जेल के कॉन्सेप्ट पर मजाक करते हुए गोविंदा ने कहा, “ये वो लॉकअप है जो कैमरे पर दिखता है, लेकिन जो नहीं दिखता, ऐसे कई लॉकअप हैं, मैं वहीं से आ रहा हूं।”

इसी दौरान शो की होस्ट फराह खान ने हाल ही में गोविंदा को दुर्घटनावश लगी गोली वाले मामले पर चुटकी ली। फराह ने मजाक में सुनीता से पूछा- “तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको मारो गोली?”

इस पर गोविंदा ने अपनी आइकॉनिक कॉमिक टाइमिंग के साथ तुरंत जवाब दिया: “अरे, मैं जेब में गोली लेकर आया हूं। मैंने कहा कि सुनीता सीने में मारना चाह रही थी, तो मार ले अब!” उनके इस जवाब पर सेट पर सभी लोग ठहाके लगाने लगे।

Related Articles

Back to top button