National

Sonam Wangchuk News: पत्नी का सफदरजंग अस्पताल पर अविश्वास, प्राइवेट में शिफ्ट करने हाईकोर्ट में याचिका; अनशन का 22वां दिन

Sonam Wangchuk News: NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पर्यावरणविद सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) का संघर्ष जारी है।Sonam Wangchuk News] दिल्ली पुलिस ने शनिवार को उन्हें जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचा दिया था। अब वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। आंगमो का कहना है कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है। इस मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

खबर की मुख्य बातें (Highlights)

  • हाईकोर्ट पहुंची पत्नी: गीतांजलि आंगमो ने वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की, आज होगी सुनवाई।
  • 22वां दिन: वांगचुक की भूख हड़ताल का रविवार को 22वां दिन है, उन्होंने ड्रिप और दवा लेने से साफ इनकार कर दिया है।
  • 20 जुलाई को मार्च: CJP और वांगचुक के समर्थक 20 जुलाई को संसद तक विरोध मार्च निकालेंगे।
  • 1 मिनट में एक्शन: पुलिस ने रात 1:30 बजे मिले आदेश के बाद रिहर्सल कर महज 1 मिनट में वांगचुक को मंच से उठाया।

अस्पताल में भी भूख हड़ताल जारी, दवा लेने से इनकार

दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। अस्पताल में भी वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है। रविवार को उनकी भूख हड़ताल का 22वां दिन है। उन्होंने ड्रिप, ओआरएस (ORS) और किसी भी तरह की दवा लेने से साफ इनकार कर दिया है।

20 जुलाई को ‘आजादी का 2रा आंदोलन’

उधर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके भी भूख हड़ताल कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने की बात कही है।

सोनम वांगचुक के सोशल मीडिया अकाउंट से भी लिखा गया कि 20 जुलाई को आजादी का 2रा आंदोलन है- “पेपर लीक जैसे अन्याय से आजादी और मेरी अवैध हिरासत जैसे डर से आजादी।” बता दें कि CJP और वांगचुक 28 जून से NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने की मांग के समर्थन में आमरण अनशन पर हैं।

रात 1:30 बजे मिला आदेश, 1 मिनट में एक्शन

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार के पद संभालने के 24 घंटे के भीतर ही वांगचुक को धरना स्थल से हटाकर अस्पताल पहुंचा दिया गया। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात 1:30 बजे पुलिस को इसके निर्देश मिले थे।

रणनीति के तहत पुलिस ने 1 मिनट में बिना टकराव के वांगचुक को एम्बुलेंस तक ले जाने की रिहर्सल की। वीडियो न फैलें इसलिए जैमर लगाने पर भी चर्चा हुई। सुबह 5 बजे अधिकारी जंतर-मंतर पहुंचे। इसके बाद सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी सफेद चादरें लेकर मंच पर चढ़ गए। कार्रवाई की वीडियोग्राफी से बचने के लिए इन चादरों का इस्तेमाल किया गया।

Related Articles

Back to top button