Entertainment

साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ के फ्लॉप होने से ‘रामायण’ के मेकर्स की बढ़ी टेंशन, उठा सकते हैं बड़ा कदम

Ramayana Movie Sai Pallavi:बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक नितेश तिवारी की ‘रामायण’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। हालांकि ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साई पल्लवी की हालिया रिलीज फिल्म ‘एक दिन’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद ‘रामायण’ के मेकर्स की चिंता बढ़ गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘रामायण’ का बजट लगभग पांच सौ से छह सौ करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। इतनी बड़ी लागत वाली फिल्म के लिए मेकर्स किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते। साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन इसके खराब प्रदर्शन ने फिल्म की मार्केटिंग टीम को दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया है।

चर्चा है कि मेकर्स फिल्म में साई पल्लवी के स्क्रीन टाइम या उनके किरदार की प्रस्तुति को लेकर कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इंडस्ट्री में यह खबर तेजी से फैल रही है कि सीता के किरदार के लिए मेकर्स अब नई रणनीति तैयार कर रहे हैं। रामायण एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिससे दर्शकों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं ऐसे में मेकर्स हर कदम फूंक फूंक कर रख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button