Monika Sachdev Raipur:लेडी डॉन पर पुलिस का कड़ा प्रहार: रायपुर की खूंखार हिस्ट्रीशीटर मोनिका सचदेव 6 जिलों से जिला बदर, खौफनाक है क्राइम कुंडली

Monika Sachdev Raipur:रायपुर पुलिस (Raipur Police) ने शहर की कुख्यात महिला हिस्ट्रीशीटर और ‘लेडी डॉन’ के रूप में कुख्यात मोनिका सचदेव (Monika Sachdev) के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने और इलाके में खौफ का साम्राज्य चलाने के कारण रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मोनिका को 6 जिलों से जिला बदर (तड़ीपार) कर दिया है।
पुलिस का स्पष्ट कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए आदतन अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कढ़ी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
कौन है रायपुर की कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मोनिका सचदेव?(Monika Sachdev Raipur)
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मोनिका सचदेव राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र की एक सक्रिय गुंडा-बदमाश और ‘गैंग हिस्ट्रीशीटर’ है। जरायम की दुनिया से उसका पुराना नाता रहा है।
वर्ष 2005 से लेकर अब तक उसके खिलाफ कुल 17 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। मोनिका के खिलाफ शहर के सिटी कोतवाली, टिकरापारा, गोलबाजार और सिविल लाइन थानों में ये मामले दर्ज हैं। उसकी क्राइम फाइल में मारपीट, अवैध वसूली, लूट, आबकारी एक्ट (अवैध शराब) और एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act- नशीले पदार्थों की तस्करी) जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
रावतपुरा कॉलोनी में था दहशत का माहौल, लोग शिकायत से भी डरते थे
पश्चिम क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त की रिपोर्ट और प्रतिवेदन के आधार पर मोनिका के खिलाफ इस मामले की गहन जांच की गई। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि मोनिका की हिंसक गतिविधियों के कारण रायपुर की रावतपुरा कॉलोनी और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी दहशत का माहौल था। खौफ का आलम यह था कि आम लोग पुलिस में उसकी शिकायत करने से भी डरते थे।
इस गंभीर स्थिति और इलाके की शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए, रायपुर पुलिस कमिश्नर ने ‘छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990’ की धारा 5(क)(ख) का इस्तेमाल करते हुए मोनिका सचदेव को 2 महीने के लिए जिला बदर (Zila Badar) करने का सख्त आदेश जारी किया है।
जेल में महिला प्रहरी का तोड़ दिया था हाथ
मोनिका सचदेव का दुस्साहस सिर्फ सड़क तक ही सीमित नहीं था, बल्कि जेल की सलाखों के पीछे भी उसका खौफ देखने को मिला था। कुछ साल पहले, जब मोनिका जेल में बंद थी, तब उसने एक महिला प्रहरी (Female Guard) की इस कदर बेरहमी से पिटाई की थी कि उसका हाथ ही फ्रैक्चर हो गया था और उस पर प्लास्टर चढ़ाना पड़ा था।
इस घटना के दौरान उसने जेल प्रहरी को जमकर डराया और धमकाया भी था। इस दुस्साहसिक कृत्य को लेकर भी रायपुर पुलिस ने मोनिका के खिलाफ अलग से एक मामला दर्ज किया था।






