ExclusiveChhattisgarh News

Sourabh Chandrakar Raipur Court में आज पेश, CBI मांगेगी रिमांड

CG News (रायपुर): Sourabh Chandrakar Raipur Court में आज पेश किया जाएगा। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर और सरगना सौरभ चंद्राकर को CBI की विशेष टीम रायपुर लेकर आई है। आज मंगलवार दोपहर उसे रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाना है, जहां जांच एजेंसी आगे की पूछताछ के लिए उसकी रिमांड मांगेगी।

दिल्ली से मिली थी 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड

ओमान से प्रत्यर्पण के बाद सौरभ चंद्राकर को रविवार रात दिल्ली लाया गया था। सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में CBI जज निखिल चोपड़ा ने उसे 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर CBI को सौंपा, ताकि उसे रायपुर लाकर यहां की अदालत में पेश किया जा सके। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस पर रॉयल ओमान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था।

Sourabh Chandrakar Raipur Court: 508 करोड़ के लेनदेन पर पूछताछ

रायपुर में CBI उससे सट्टा नेटवर्क, पैसों के लेनदेन और अधिकारियों की भूमिका पर पूछताछ करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच का एक अहम हिस्सा करीब 508 करोड़ रुपये के कथित लेनदेन और निलंबित ASI चंद्रभूषण वर्मा से जुड़े पहलुओं पर है। सौरभ CBI के 2 मामलों में वांछित है, जिनमें चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, और ED के मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी उसके खिलाफ अभियोजन शिकायत दायर है।

भूपेश सरकार में शुरू हुई थी जांच

महादेव सट्टा ऐप की जांच अक्टूबर 2022 में तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के दौरान शुरू हुई थी। तब पहली बार दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में पुलिस ने FIR दर्ज की थी और इन्हीं मामलों के आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। बाद में राज्य सरकार ने महादेव ऐप से जुड़ी 13 FIR की जांच CBI को सौंप दी।

सियासत भी गरमाई

सौरभ की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरम है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने इसे बड़ी कार्रवाई बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ही मामले की जांच CBI को सौंपी थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहले ही कह चुके हैं कि इस मामले में जल्द कई बड़े खुलासे होंगे। अदालत में पेशी के बाद रिमांड पर आने वाला फैसला इस मामले की आगे की दिशा तय करेगा।

CBI की आधिकारिक जानकारी CBI की वेबसाइट पर मिलती है। महादेव सट्टा केस की खबरें और क्राइम की खबरें जनदखल पर पढ़ें।

Related Articles

Back to top button