Chhattisgarh News

Amit Shah Raipur Visit: 3 बड़े कार्यक्रम, शाम 5:55 बजे राज्योत्सव मंच पर

CG News (रायपुर): Amit Shah Raipur Visit को लेकर राजधानी में तैयारियां पूरी हो गई हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज करीब 5 घंटे रायपुर में रहेंगे। इस दौरान वे एक निजी अस्पताल के लोकार्पण, विकसित भारत संकल्प पार्क के उद्घाटन और छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे। राज्य स्थापना के 26वें साल पर नवा रायपुर में चल रहे 3 दिन के राज्योत्सव का आज आखिरी दिन है।

मिनट दर मिनट कार्यक्रम

जारी कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह दोपहर करीब 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 3:30 बजे वे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल पहुंचेंगे और शाम 5 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद वे नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचकर विकसित भारत संकल्प पार्क का उद्घाटन करेंगे। शाम 5:55 बजे उनका राज्योत्सव मैदान पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां वे रात 8 बजे तक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के बाद वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Amit Shah Raipur Visit: मंच से होंगे बड़े सम्मान

राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अध्यक्षता करेंगे। समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में खास योगदान देने वाली प्रदेश की विभूतियों को राज्य अलंकरण सम्मान दिए जाएंगे। इसी मंच से महतारी वंदन योजना की नवंबर की किस्त भी महिलाओं के खातों में भेजी जानी है। इस साल राज्योत्सव की थीम नक्सल मुक्त राज्य रखी गई है, इसलिए गृह मंत्री की मौजूदगी को अहम माना जा रहा है।

पंथी नृत्य और अभिजीत के गीत

समापन की शाम छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के रंग में रंगी रहेगी। पद्मश्री उषा बारले की पंथी और लोक प्रस्तुति के साथ पंडवानी का कार्यक्रम होगा। प्रसिद्ध पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य की संगीतमय प्रस्तुति इस शाम का खास आकर्षण रहेगी। इसके अलावा प्रदेश के स्थानीय कलाकार भी मंच पर अपनी कला दिखाएंगे।

कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट पर मिलेगी। राज्योत्सव की हर खबर और अमित शाह से जुड़ी खबरें जनदखल पर पढ़ें।

Related Articles

Back to top button