Sai Cabinet Meeting: 18 नवंबर को अहम बैठक, बजट पर चर्चा संभव

sai-cabinet-meeting: Sai Cabinet Meeting को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की अहम बैठक होगी। बैठक में सभी मंत्री और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा हो सकती है।
शीतकालीन सत्र की तैयारी
यह बैठक आने वाले विधानसभा सत्र की तैयारियों के लिहाज से अहम मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा। बैठक में अनुपूरक बजट के साथ कई विभागों के प्रस्ताव मंत्रिमंडल के सामने रखे जा सकते हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं हुआ है।
Sai Cabinet Meeting: पिछली बैठक के बड़े फैसले
पिछली कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। इसमें सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा को मंजूरी दी गई। सूचीबद्ध अस्पतालों में अब कर्मचारियों को पहले खुद भुगतान नहीं करना होगा। इसी बैठक में 15 नवंबर से धान खरीदी का फैसला भी लिया गया था।
बिजली बिल और पर्यटन पर भी फैसले
पिछली बैठक में मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान के तहत 200 यूनिट तक बिजली बिल में रियायत जारी रखने का फैसला हुआ। 400 यूनिट तक खपत की पात्रता अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई गई, जिससे करीब 7.25 लाख उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। इसके अलावा करीब 500 करोड़ रुपये के मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन और 500 करोड़ के मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन को भी मंजूरी मिली। रायपुर जिले की नगर पंचायत कूंरा का नाम बदलकर कुंवरगढ़ करने का फैसला भी हुआ।
अब नजर 18 नवंबर पर
धान खरीदी शुरू होने के ठीक बाद होने वाली इस बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की संभावना है। बैठक के बाद फैसलों की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।
सरकार की आधिकारिक जानकारी छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट पर मिलती है। साय कैबिनेट की खबरें और छत्तीसगढ़ सरकार की खबरें जनदखल पर पढ़ें।






