Exclusive

US-Iran Deal: व्हाइट हाउस की सीक्रेट रूम मीटिंग रही बेनतीजा, ट्रंप और ईरान के बीच फिर अटका शांति समझौता

Donald Trump Secret Room Meeting:वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अमेरिका और ईरान के बीच जिस ऐतिहासिक शांति समझौते (US-Iran Peace Deal) पर हस्ताक्षर होने की संभावना जताई जा रही थी, वह एक बार फिर खटाई में पड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने व्हाइट हाउस के एक सीक्रेट रूम में अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ एक अहम बैठक की, लेकिन यह बैठक बिना किसी अंतिम निर्णय के समाप्त हो गई।

दो घंटे चली सीक्रेट मीटिंग, नहीं निकला परिणाम

शांति समझौते को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने पहले दावा किया था कि ईरान उनकी शर्तें मानने को तैयार है। बैठक से ठीक पहले ट्रंप ने कहा था कि वे इस मुद्दे पर अपना ‘अंतिम निर्णय’ लेने वाले हैं। हालांकि, प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ ट्रंप की यह अहम बैठक लगभग दो घंटे तक चली, लेकिन 60 दिनों के युद्धविराम (Ceasefire) विस्तार और प्रस्तावित समझौते को लेकर कोई भी अंतिम फैसला नहीं हो सका। ईरान ने भी स्पष्ट किया है कि यह समझौता अभी अंतिम रूप नहीं ले पाया है।

क्यों अटक गई डील?

समझौते के अटकने का मुख्य कारण ईरान का अड़ियल रवैया और अमेरिका की सख्त शर्तें हैं।

  • ईरान का इनकार: शांति वार्ता के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपना परमाणु कार्यक्रम (Nuclear Program) किसी भी कीमत पर बंद नहीं करेगा। इसके साथ ही, दुनिया के सबसे अहम व्यापारिक मार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) को भी पूरी तरह से टोल-फ्री बनाने से ईरान ने इनकार कर दिया है।
  • ट्रंप की सख्त शर्तें: दूसरी ओर, अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रपति ट्रंप केवल उसी समझौते को अपनी अंतिम मंजूरी देंगे, जो उनकी ‘तय शर्तों’ को पूरी तरह से लागू करे और ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर स्थायी रूप से अंकुश लगाए।

सीक्रेट मीटिंग के दौरान व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग

जिस वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर यह अति-संवेदनशील बैठक कर रहे थे, उसी दौरान व्हाइट हाउस के बाहर सुरक्षा में सेंधमारी की एक बड़ी घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान व्हाइट हाउस के बाहर अचानक गोलीबारी हो गई। सुरक्षा में तैनात सीक्रेट एजेंट्स (Secret Service) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध हमलावर को गोली मार दी। घायल संदिग्ध को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button