Chhattisgarh NewsExclusive

Chhattisgarh DGP Arun Dev Gautam: छत्तीसगढ़ के स्थायी डीजीपी बने अरुण देव गौतम

Chhattisgarh DGP Arun Dev Gautam: रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ का स्थायी पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी नियुक्त कर दिया है। गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने 16 मई 2026 को महानदी भवन, नवा रायपुर से इसका आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के लिए गठित पैनल की अनुशंसा के आधार पर यह फैसला लिया गया है। आदेश के मुताबिक, अरुण देव गौतम को अपेक्स स्केल 2,25,000 रुपये के वेतन मैट्रिक्स के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि अरुण देव गौतम 5 फरवरी 2025 से ही छत्तीसगढ़ के प्रभारी डीजीपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें पूर्णकालिक तौर पर राज्य पुलिस बल का प्रमुख बना दिया गया है।

कौन हैं आईपीएस अरुण देव गौतम अरुण देव गौतम 1992 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी हैं। डीजीपी का प्रभार संभालने से पहले वे राज्य में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने गृह विभाग के सचिव से लेकर सीआईडी और जेल विभाग जैसे महत्वपूर्ण प्रभार संभाले हैं। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस प्रशासन में कसावट लाने के लिए उन्हें जाना जाता है। उनके स्थायी डीजीपी बनने से प्रदेश में पुलिसिंग और बेहतर होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button