Entertainment News: राजा शिवाजी की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, भूत बंगला हुई हिट, मुनव्वर फारूकी बने पिता

Bollywood Box Office:मनोरंजन जगत में आज कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में हर खबर पर नजर रखना मुश्किल होता है, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं बॉक्स ऑफिस से लेकर स्टार्स की निजी जिंदगी तक की हर बड़ी अपडेट। एक तरफ रितेश देशमुख की नई फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है, तो वहीं अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट कमाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के घर भी खुशियां आई हैं।
राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर भरी हुंकार
रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म राजा शिवाजी को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। महाराष्ट्र और इसके आसपास के इलाकों के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी फिल्म को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, राजा शिवाजी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 11 करोड़ 35 लाख रुपये की शानदार ओपनिंग की है। फिल्म का डोमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन 11 करोड़ 51 लाख रुपये रहा है। जानकारों का मानना है कि ऑफिशियल आंकड़े इससे भी ज्यादा हो सकते हैं।
अक्षय की भूत बंगला ने निकाली लागत
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। शुरुआती धीमी रफ्तार के बाद अब यह फिल्म हिट की कैटेगरी में आ गई है। 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने शुक्रवार तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 132 करोड़ 65 लाख रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं 15 दिनों में फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 211 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।
मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारियां
बिग बॉस विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुनव्वर की दूसरी पत्नी मेहजबीन ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।



