Shreyas Iyer Captaincy: श्रेयस की कप्तानी पर लटकी तलवार; जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज करेगी भविष्य का फैसला

Shreyas Iyer Captaincy: टीम इंडिया जब भी जिम्बाब्वे दौरे पर जाती है, तो बिना किसी दबाव के खेलती है।(Shreyas Iyer Captaincy)लेकिन इस बार हालात अलग हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पर 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले भारी दबाव है।
जरा सी चूक हुई, तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी छिन सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर टी20 विश्व कप 2026 चैंपियन टीम के कप्तान पर यह तलवार क्यों लटक रही है।
खबर की मुख्य बातें
- बड़ा दबाव: जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज श्रेयस अय्यर की कप्तानी का भविष्य तय करेगी।
- खराब रिकॉर्ड: श्रेयस की कप्तानी में भारत ने पिछले 7 में से 6 मैच हारे हैं।
- नया कप्तान: टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस को कप्तानी मिली थी।
7 मैचों में अब तक जीत का खाता नहीं खुला
खराब फॉर्म और उम्र के कारण सूर्यकुमार यादव को ड्रॉप कर सिलेक्टर्स ने श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया था। चयनकर्ता उन्हें अगले टी20 विश्व कप और ओलंपिक 2028 के कप्तान के रूप में देख रहे हैं, लेकिन अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
श्रेयस की कप्तानी में टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैच खेली। 1ला मैच हारने के बाद 2रा मैच भी हारी और सीरीज गंवा दी। इसके बाद टीम इंग्लैंड पहुंची। वहां 1ला मुकाबला बारिश से धुल गया, लेकिन अगले 4 मैचों में भारतीय टीम को बुरी तरह हार मिली। इस तरह पहले 7 मैचों में श्रेयस का जीत का खाता नहीं खुला है। भारत टी20 विश्व कप 2026 के बाद 7 में से 6 मुकाबले उनकी कप्तानी में हार चुका है।
जिम्बाब्वे सीरीज तय करेगी भविष्य
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर गई टीम की गेंदबाजी में कम अनुभव जरूर था, लेकिन बल्लेबाजी में भरपूर अनुभव था। अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज का नतीजा 2-1 या 3-0 से भारत के पक्ष में नहीं रहा, तो श्रेयस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
क्रिकेट में नियम सीधा है- अगर किसी को 3 सीरीज मिलें और वह परफॉर्म न करे, तो उसे ड्रॉप किया जाता है। कप्तानी के मामले में भी ऐसा ही है। श्रेयस एशियन गेम्स के लिए भी टीम के कप्तान हैं, लेकिन जिम्बाब्वे सीरीज खराब रही तो बदलाव हो सकता है।
IPL का रिकॉर्ड भी जा रहा खिलाफ
इसमें 2 राय नहीं है कि IPL में उनकी कप्तानी अच्छी रही है। वे 1 बार खिताब जीते हैं और 2 बार उनकी कप्तानी में टीम फाइनल खेली है। हालांकि, IPL 2026 के आखिरी 7 मैचों की बात करें, तो उनमें से टीम सिर्फ 1 ही मैच जीत सकी थी। ऐसे में मौजूदा हालात पूरी तरह से उनके खिलाफ जा रहे हैं।






