NEET Paper Leak: PM के फास्ट ट्रैक कोर्ट के एलान पर केजरीवाल का तंज; बोले- ये 1 हारे और दिशाहीन इंसान का ट्वीट है

NEET Paper Leak Controversy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक्स (X) हैंडल पर एलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। (NEET Paper Leak Controversy)इस फैसले पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़े सवाल उठाए हैं।
उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर PM मोदी को 1 बार फिर घेरा है। केजरीवाल का आरोप है कि सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटका रही है।
खबर की मुख्य बातें (Highlights)
- PM का एलान: NEET पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे।
- केजरीवाल का तंज: बोले- बच्चे इस्तीफा मांग रहे हैं, सरकार लीपापोती कर रही है।
- पुलिस बर्बरता पर सवाल: लाठीचार्ज और आंसू गैस पर PM की चुप्पी को केजरीवाल ने असंवेदनशील बताया।
- CJP भी अड़ी: कॉकरोच जनता पार्टी ने 1 बार फिर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा।
“PM बच्चों को बेवकूफ बना रहे हैं”
केजरीवाल ने एक्स पर 1 वीडियो शेयर करते हुए PM मोदी के एलान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “PM जी ने ट्वीट किया है कि सख्त सजा के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे। ये तो बच्चों ने मांगा ही नहीं था। ऐसा लग रहा है कि आप बच्चों को बेवकूफ बना रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “देश में पहले से कई फास्ट ट्रैक कोर्ट बने हुए हैं, जिनमें साधारण कोर्ट से भी ज्यादा समय लगता है। यह सब देखकर लग रहा है कि आप सिर्फ 1 लीपापोती करने की कोशिश कर रहे हैं।”
“क्या ये आपके बच्चे नहीं हैं?”
छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा, “आप अभी भी धर्मेंद्र प्रधान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बच्चों के सिर फट गए, टांगें टूट गईं। उन पर लाठीचार्ज हुआ और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। मैं जंतर-मंतर जाकर बच्चों से मिलकर आया हूं।”
उन्होंने PM मोदी की चुप्पी पर हमला बोलते हुए कहा, “पूरी दुनिया में कुछ हो जाए आप ट्वीट करते हो, लेकिन इन घायल बच्चों की सहानुभूति में आपने 1 शब्द नहीं बोला। क्या ये बच्चे आपके नहीं हैं? थोड़ी सी दया तो आती।”
“सरकार का कोई विजन नहीं, अगले साल फिर लीक होगा”
सरकार की नीतियों को दिशाहीन बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने ऐसा कोई एलान नहीं किया जिससे भरोसा हो कि अगले साल NEET पेपर लीक नहीं होगा।
उन्होंने कहा, “आपका कोई विजन ही नहीं है। आप कोई बदलाव तो कर नहीं रहे, अगले साल भी पेपर लीक होंगे और फिर बच्चे आत्महत्या करेंगे। आज का यह ट्वीट 1 हारे हुए, दिशाहीन और अहंकारी इंसान का ट्वीट दिखाई दे रहा है।”
प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी CJP
PM मोदी के एलान के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 1 बार फिर स्पष्ट किया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान की 1 तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा था, ‘मेरा नाम कुछ नहीं है।’ इसके साथ ही CJP ने अपने ऑफिशियल हैंडल से पोस्ट किया, “धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।”






