Entertainment

Miss Universe 2026: जेनिफर बैरेटो बनीं पहली शादीशुदा विजेता

Miss Universe 2026: Miss Universe 2026 का ताज प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो के सिर सजा है। 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में उन्होंने खिताब अपने नाम किया। डोमिनिकन रिपब्लिक की प्रतिभागी फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि वेनेजुएला की प्रतियोगी तीसरे स्थान पर रहीं।

पहली शादीशुदा मिस यूनिवर्स(Miss Universe 2026)

27 साल की जेनिफर यह खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला हैं। उनकी 7 साल की एक बेटी भी है। 2023 से मिस यूनिवर्स में शादीशुदा महिलाओं को भी हिस्सा लेने की मंजूरी मिली थी।

Miss Universe 2026: पढ़ाई और काम

जेनिफर ने रिसर्च साइकोलॉजी में बैचलर डिग्री ली है। उनके पास दो मास्टर डिग्रियां भी हैं, एक साइकोलॉजी में और दूसरी क्लिनिकल सोशल वर्क में। 2021 में उन्होंने अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस में फोर्ट हूड, टेक्सास से काम शुरू किया, जहां उन्होंने घरेलू हिंसा और बच्चों से दुर्व्यवहार से प्रभावित सैन्य परिवारों की मदद की।

सैन जुआन में हुआ आयोजन

प्रतियोगिता प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में जोस मिगुएल एग्रेलोट कोलिजियम में हुई, जिसमें 116 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मेक्सिको की पिछली मिस यूनिवर्स फातिमा बॉश ने जेनिफर को ताज पहनाया। भारत की कजिया लिज मेजो टॉप 30 में पहुंचीं, लेकिन टॉप 12 से पहले बाहर हो गईं।

कितनी मिलेगी प्राइज मनी

बताया जा रहा है कि जेनिफर को करीब 2.35 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी। साथ ही एक साल के कार्यकाल में हर महीने करीब 50 हजार डॉलर यानी लगभग 47 लाख रुपये का भत्ता मिलने की बात भी सामने आई है। भारत को आखिरी बार 2021 में हरनाज संधू ने यह ताज दिलाया था। इससे पहले सुष्मिता सेन 1994 में और लारा दत्ता 2000 में मिस यूनिवर्स बनी थीं।

प्रतियोगिता की आधिकारिक जानकारी मिस यूनिवर्स की वेबसाइट पर मिलती है। मिस यूनिवर्स की खबरें और मनोरंजन की खबरें जनदखल पर पढ़ें।

Related Articles

Back to top button