Sports

IPL 2026: KKR की लगातार 4थी जीत, फिन एलेन के शतक से दिल्ली पस्त

KKR vs DC IPL 2026:इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी शानदार वापसी जारी रखी है। अपने अभियान की शुरुआत लगातार 6 मैच हारकर करने के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम जल्दी ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। लेकिन अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम ने अब पासा पलट दिया है। KKR ने अब लगातार 4 जीत दर्ज की हैं और अंक तालिका में 7वें स्थान पर पहुंच गई है। यहां से टीम के पास 17 अंकों तक पहुंचने का मौका है जिसने अब दूसरी 4 टीमों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके घर अरुण जेटली स्टेडियम में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 बार की चैंपियन टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। जीत की नींव गेंदबाजों ने रखी थी। वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और अनुकूल रॉय की स्पिन तिकड़ी ने दिल्ली की बल्लेबाजी को पूरी तरह बांधकर रखा और उन्हें बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी में फिन एलेन का तूफान देखने को मिला। एलेन ने महज 47 गेंद में शानदार शतकीय पारी खेलकर दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। इस जोरदार जीत के साथ KKR ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

Related Articles

Back to top button