Tech&Business

iPad mini OLED Price in India: 82,900 रुपये से शुरू, A20 Pro चिप और 8.5 इंच OLED के साथ लॉन्च

टेक डेस्क। iPad mini OLED Price in India का खुलासा हो गया है। Apple ने हफ्ते की शुरुआत में नया iPad mini लॉन्च किया है, जिसमें पहली बार 8.5 इंच का OLED डिस्प्ले, A20 Pro चिप और पानी-धूल से बचाव के लिए IP67 रेटिंग मिलती है। भारत में इसकी कीमत 82,900 रुपये से शुरू होती है। टेक की और खबरें भी पढ़ें।

भारत में कीमत

Wi-Fi मॉडल

  • 128GB: 82,900 रुपये
  • 256GB: 94,900 रुपये
  • 512GB: 1,18,900 रुपये

Wi-Fi + Cellular मॉडल

  • 128GB: 1,00,900 रुपये
  • 256GB: 1,12,900 रुपये
  • 512GB: 1,36,900 रुपये

कब से खरीद सकेंगे?

प्री-ऑर्डर 28 अक्टूबर रात 10:40 बजे से शुरू होंगे और बिक्री 6 नवंबर से होगी। चुनिंदा अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस और ICICI बैंक कार्ड पर 3000 रुपये कैशबैक और 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI मिलेगी।

क्या है नया?

  • 8.5 इंच OLED, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस, बेजल 24% पतले
  • 2nm A20 Pro चिप, 512GB मॉडल में एक अतिरिक्त CPU कोर
  • IP67 रेटिंग और नया स्पीकर सिस्टम
  • 12MP फ्रंट कैमरा अब लैंडस्केप किनारे पर, सेंटर स्टेज के साथ
  • Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6.0 और सेलुलर मॉडल में 5G
  • 10 घंटे तक बैटरी, मिडनाइट और स्टारलाइट रंग

इस हफ्ते और लॉन्च

Apple इस हफ्ते OLED डिस्प्ले वाला MacBook Pro, M6 चिप वाला MacBook Pro और नया iMac भी ला सकती है। 28 अक्टूबर को लॉस एंजेलिस में Apple का इवेंट होने की खबर है।

Related Articles

Back to top button