Chhattisgarh NewsExclusive

ED Raid Raipur Durg: सुबह 4 बजे पंडरी और रविनगर में ईडी की दबिश, डागा निवास पहुंची टीम

CG News (रायपुर): ED Raid Raipur Durg की खबर से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मंगलवार सुबह करीब 4 बजे रायपुर के पंडरी और रविनगर इलाके के साथ दुर्ग में भी छापेमारी की।

डागा निवास पहुंची टीम

जानकारी के मुताबिक, ईडी के अधिकारी रायपुर के पंडरी इलाके और रविनगर स्थित डागा निवास पहुंचे। डागा परिवार ज्वेलरी कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है।

कार्रवाई की बड़ी बातें

  • सुबह करीब 4 बजे शुरू हुई छापेमारी
  • 2 गाड़ियों में 6 से ज्यादा अधिकारी पहुंचे
  • जमीन के लेन-देन और ज्वेलरी कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की जांच
  • वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं

किस मामले में कार्रवाई, खुलासा नहीं

ईडी ने यह कार्रवाई किस मामले में की है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। तलाशी में क्या मिला, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है। दुर्ग में किन ठिकानों पर कार्रवाई हुई, इसकी पूरी जानकारी भी अभी नहीं मिली है।

आगे हो सकते हैं खुलासे

माना जा रहा है कि कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जानकारी दी जा सकती है। इसके बाद मामले से जुड़े कई खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button