CJP Sansad March: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, दागे गए आंसू गैस के गोले; केजरीवाल बोले- युवाओं पर सीधा हमला

CJP Sansad March: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का ‘संसद चलो मार्च‘ लगातार बड़ा और उग्र होता जा रहा है। प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़कर संसद भवन के बेहद करीब पहुंच गए हैं।(CJP Sansad March) हालात को काबू में लाने के लिए दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं।
इससे पहले पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया। हंगामे को देखते हुए संसद भवन के आसपास सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है।
खबर की मुख्य बातें (Highlights)
- संसद मार्च उग्र: प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज और दागे आंसू गैस के गोले।
- सुरक्षा सख्त: संसद भवन के आसपास भारी पुलिस बल तैनात, इंटरनेट सेवा भी प्रभावित।
- केजरीवाल का हमला: आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक ने कहा- मोदी सरकार युवाओं पर दमनशक्ति का इस्तेमाल कर रही है।
अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा
इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुलिस एक्शन को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है और छात्रों की बात सुनने की अपील की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर उन्होंने 1 वीडियो मैसेज में कहा, “मैं सोशल मीडिया पर देख रहा हूं कि लोग कैसे इकट्ठा हो रहे हैं। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस भर गया है। सरकार इन पर दमनशक्ति इस्तेमाल कर रही है। लाठीचार्ज कर रही है, मार रही है। इंटरनेट बंद कर दिया गया। इन्हें संसद जाने से रोका जा रहा है।”
‘मोदी जी, बच्चों के गुस्से को संभालिए’
केजरीवाल ने पेपर लीक और इवैलुएशन का मुद्दा उठाते हुए कहा, “युवा जाएं तो जाएं कहां। पहले इनके पेपर लीक करा देते हो। पेपर 2बारा कराने जाओ तो इवैलुएशन गड़बड़ हो जाता है। वे शिकायत पर शिकायत करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती। वो न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरते हैं तो लाठीचार्ज होती है।”
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को चेतावनी देते हुए कहा, “मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आप बच्चों के गुस्से को संभालिए, वरना आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। उनके साथ बैठकर बात करिए।”






