Entertainment

CINTAA ऑफिस के बाहर भिड़ीं दिग्गज अभिनेत्रियां; पूनम ढिल्लन और कुनिका की बहस में बीच-बचाव करने वाली पुलिस भी भड़की, बोली- ‘इज्जत का ख्याल करें’

CINTAA: सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA – सिंटा) इन दिनों एक बड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में है। मुंबई स्थित CINTAA ऑफिस के बाहर दिग्गज अभिनेत्रियों के बीच हुए एक तीखे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में सिंटा की अध्यक्ष (President) पूनम ढिल्लन (Poonam Dhillon), उपाध्यक्ष पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) और कार्यकारी समिति की अन्य सदस्यों, खासकर कुनिका सदानंद (Kunika Sadanand) और उपासना सिंह (Upasana Singh) के बीच जमकर बहस (Fight) होती दिख रही है। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।

क्यों हुआ विवाद? (CINTAA)

वायरल वीडियो कुनिका सदानंद द्वारा रिकॉर्ड किया गया है।

  • कुनिका का आरोप: कुनिका ने आरोप लगाया है कि CINTAA के जरूरी दस्तावेज, पेपरवर्क और फाइल्स को बिना अनुमति के ऑफिस से बाहर निकालकर अध्यक्ष पूनम ढिल्लन की गाड़ी में रखवाया जा रहा था।
  • वीडियो में कुनिका सीधे तौर पर पद्मिनी कोल्हापुरे से सवाल करती दिख रही हैं, जिसके जवाब में पद्मिनी और पूनम अपना बचाव करती नजर आ रही हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

पुलिस अधिकारी का फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘कोई और होता तो थप्पड़ मारते’

मामले को शांत कराने पहुंची महिला पुलिस अधिकारी (Police Officer) जब दोनों पक्षों को समझाने में नाकाम रही, तो वह भड़क उठी। वीडियो में पुलिस अधिकारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है:

“मुझे इस तरह से बात करते हुए बुरा लग रहा है। हम इस तरह से झुग्गी-बस्ती के लोगों के साथ भी बात नहीं करते हैं। कम से कम अपनी इज्जत का ख्याल करिए। लोग आपको देख रहे हैं और आप अपनी ही बात पर अड़ी हुई हैं। कोई दूसरा होता तो हम थप्पड़ मार देते, हम आपकी इज्जत कर रहे हैं।”

कागजों पर पुलिस का जवाब: इसी बीच उपासना सिंह ने पुलिस से अपील की कि वे गाड़ी में भिजवाए गए पेपर्स वापस मंगवाएं। इस पर पुलिस अधिकारी ने साफ कहा, “ये हमारा काम नहीं है। अगर उन्होंने पेपर्स के साथ छेड़छाड़ की है, तो लेबर कमीशन (Labour Commission) उनसे इसका जवाब मांगेगा।”

क्या है CINTAA का पुराना विवाद? (The Background)

दरअसल, CINTAA की इस वर्तमान कमेटी में पिछले काफी समय से खींचतान चल रही है।

  • 11 सदस्यों का इस्तीफा: बीते अगस्त महीने में ही सिंटा कमेटी के 11 प्रमुख सदस्यों ने अध्यक्ष (पूनम ढिल्लन) और उपाध्यक्ष (पद्मिनी कोल्हापुरे) की कार्यशैली से नाराज होकर अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा (Resign) दे दिया था।
  • लगाए गए आरोप: सदस्यों ने एक लेटर जारी कर आरोप लगाया था कि पूनम और पद्मिनी ने बिना कमेटी को भरोसे में लिए कई मनमाने और बड़े फैसले लिए। इसके अलावा, दोनों अभिनेत्रियों पर ऑफिशियल काम के लिए अपनी पर्सनल ईमेल आईडी (Personal Email ID) इस्तेमाल करने का भी आरोप लगा था।

इन इस्तीफों के बाद 50% से ज्यादा सदस्यों ने दोबारा चुनाव (Re-election) कराने की मांग की थी। इस कमेटी में विंदू दारा सिंह, मुकेश ऋषि, जया भट्टाचार्य, पेंटल, यशपाल शर्मा, रजित कपूर और इला अरुण जैसे कई जाने-माने कलाकार भी शामिल हैं।

फिलहाल, पेपर्स को गाड़ी में ले जाने वाले इस नए वायरल वीडियो ने CINTAA के अंदरुनी विवाद को सबके सामने लाकर खड़ा कर दिया है।

Related Articles

Back to top button