Chhattisgarh News

CG Holiday 20 November: देवउठनी एकादशी पर रायपुर में छुट्टी

CG News (रायपुर): CG Holiday 20 November को लेकर राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। देवउठनी एकादशी के मौके पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को रायपुर शहर और नवा रायपुर अटल नगर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं में स्थानीय अवकाश रहेगा। दिवाली की लंबी छुट्टी के बाद कर्मचारियों को एक और छुट्टी मिलने जा रही है।

सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश

यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 3 नवंबर 2026 को जारी किया गया था। आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।

CG Holiday 20 November: 9 नवंबर की जगह बदली तारीख

इससे पहले 16 अप्रैल 2026 के विभागीय आदेश में गोवर्धन पूजा यानी दीपावली के दूसरे दिन 9 नवंबर 2026, सोमवार को रायपुर और नवा रायपुर के सरकारी दफ्तरों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन 26 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके बाद शासन ने पहले वाले स्थानीय अवकाश में बदलाव किया। अब 9 नवंबर की जगह 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

बैंक और कोषालय पर लागू नहीं

आदेश में साफ किया गया है कि यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय पर लागू नहीं होगा। यानी इन दफ्तरों में शुक्रवार को सामान्य कामकाज होगा।

लंबा वीकेंड

शुक्रवार की छुट्टी के बाद शनिवार और रविवार आने से रायपुर और नवा रायपुर के कई सरकारी कर्मचारियों को लंबा वीकेंड मिल सकता है। देवउठनी एकादशी के साथ ही शादियों का सीजन भी शुरू होता है।

सरकारी आदेशों की आधिकारिक जानकारी छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर मिलती है। छुट्टी की खबरें और रायपुर की खबरें जनदखल पर पढ़ें।

Related Articles

Back to top button