ExclusiveChhattisgarh News

BJP Digital Training Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ BJP ने शुरू किया डिजिटल योद्धा तैयार करने का अभियान, सरल ऐप पर मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोशल मीडिया (BJP Digital Training Chhattisgarh) की लड़ाई को मजबूती देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने सरल ऐप पर एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिसके जरिए प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता को डिजिटल माध्यमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल के तहत 90 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 270 कार्यकर्ताओं को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।

3 घंटे के कोर्स के बाद मिलेगा सर्टिफिकेट, BJP Digital Training Chhattisgarh

BJP Digital Training Chhattisgarh: सरल ऐप पर तैयार किए गए इस डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म में हर कार्यकर्ता को 3 घंटे का ऑनलाइन कोर्स पूरा करना होगा। इस कोर्स में संगठन की जानकारी से लेकर सोशल मीडिया पर किस तरह के पोस्ट करने हैं, यह सब सिखाया जाएगा। कोर्स पूरा करने के बाद कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। परीक्षा पास करने पर उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर की जा रही है।

बुधवार को सभी मोर्चा प्रकोष्ठ और प्रदेश पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को जमीनी स्तर तक पहुंचाएं।

विपक्ष के नैरेटिव का काउंटर करना भी सिखाया जाएगा

इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में कार्यकर्ताओं को विपक्षी दलों द्वारा BJP के खिलाफ तैयार किए जा रहे नैरेटिव का काउंटर करना भी सिखाया जाएगा। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के तरीके भी बताए जाएंगे। कार्यकर्ता सीखेंगे कि किस तरह से सोशल मीडिया पर प्रभावी ढंग से पार्टी का संदेश फैलाया जा सकता है।

90 विधानसभाओं से चुने जाएंगे 270 कार्यकर्ता

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों से तीन तीन प्रमुख कार्यकर्ताओं को चुनकर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कुल 270 कार्यकर्ता होंगे जो आगे चलकर बूथ और मंडल स्तर पर अन्य साथियों को डिजिटल माध्यमों का सही उपयोग सिखाएंगे। यह एक तरह से ट्रेनर्स की टीम तैयार की जा रही है, जो पार्टी के डिजिटल अभियान को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाएगी।

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित हुई कार्यशाला

BJP ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा पूरे साल जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रशिक्षण के जरिए वे और अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगे।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही सरकार और संगठन के काम को जनता तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में यह और भी जरूरी हो गया है कि कार्यकर्ता सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल को समझें।

मिशन 2028 की रणनीति पर चर्चा

BJP के IT सेल की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मिशन 2028 की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बूथ समितियों के सत्यापन, सोशल मीडिया समूहों के गठन और जिला व मंडल स्तर पर IT टीमों के विस्तार पर जोर दिया गया। प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई ने कहा कि डिजिटल माध्यम अब संगठन और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी तरीका बन चुका है।

पार्टी का मानना है कि आने वाले चुनावों में सोशल मीडिया का बेहद अहम किरदार होगा। इसलिए समय रहते कार्यकर्ताओं को तैयार करना जरूरी है।

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष

BJP प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन ने बताया कि 23 जून से 6 जुलाई तक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष मनाया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने कार्यशाला में कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय था और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की विचारधारा और इतिहास को डिजिटल माध्यमों से युवाओं तक पहुंचाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button