Entertainment

TIME100 Next India List: आलिया, आर्यन और वैभव को मिली जगह

मुंबई: TIME100 Next India List के साथ दुनिया की मशहूर मैगजीन TIME ने पहली बार भारत के लिए अपनी खास लिस्ट जारी की है। इसमें बॉलीवुड की आलिया भट्ट और फिल्ममेकर आर्यन खान से लेकर युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी तक, भारत के 100 उभरते चेहरों को जगह मिली है। TIME100 Next का यह पहला इंटरनेशनल एडिशन है और रिलायंस इसका प्रीमियर पार्टनर है।

फिल्म, खेल और बिजनेस के नाम

लिस्ट में फिल्म, क्रिकेट, बिजनेस, साइंस, म्यूजिक और सामाजिक बदलाव से जुड़े नाम शामिल हैं। खेल जगत से हरमनप्रीत कौर, लवलीना बोरगोहेन और सानिया मिर्जा को जगह मिली है। म्यूजिक से दिलजीत दोसांझ और अनिरुद्ध रविचंदर शामिल हैं। बिजनेस और टेक्नोलॉजी में पीयूष बंसल, अलबिंदर सिंह ढींडसा, तरुण मेहता और राधिका गुप्ता के नाम हैं। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

TIME100 Next India List: तीन ग्लोबल कवर

TIME ने इस बार तीन ग्लोबल कवर भी जारी किए हैं। पहले कवर पर आलिया भट्ट हैं। दूसरे कवर पर स्पेस टेक कंपनी स्काईरूट के को-फाउंडर पवन कुमार चंदाना हैं। तीसरे ग्रुप कवर पर फिल्ममेकर आर्यन खान, पायल कपाड़िया और थेजा रियो हैं। इन चेहरों पर बड़ी हस्तियों ने लिखा है। एस.एस. राजामौली ने आलिया पर, विशाल भारद्वाज ने आर्यन खान पर और आयुष्मान खुराना ने वैभव सूर्यवंशी पर लिखा है।

कैसे हुआ चयन

TIME की CEO जेसिका सिबली के मुताबिक भारत में नई पीढ़ी के ऐसे लीडर्स सामने आ रहे हैं, जिनके काम का असर देश की सीमाओं से बाहर भी दिख रहा है। लिस्ट में शामिल 100 लोगों का चयन भारत और दुनिया भर में काम करने वाले TIME के पत्रकारों ने किया है।

12 दिसंबर को मुंबई में गाला

TIME100 Next India का गाला 12 दिसंबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। 7 दिसंबर का विशेष अंक दुनियाभर के न्यूज़स्टैंड्स पर मिलेगा।

लिस्ट की पूरी जानकारी TIME की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। बॉलीवुड की खबरें और वैभव सूर्यवंशी की खबरें जनदखल पर पढ़ें।

Related Articles

Back to top button