ExclusiveChhattisgarh News

Chhath Puja Raipur: नरैया तालाब में 50 साल से छठ पूजा

CG News (रायपुर): Chhath Puja Raipur में इस बार भी आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। राजधानी के टिकरापारा स्थित नरैया तालाब में करीब 5 दशक से छठ पूजा की परंपरा निभाई जा रही है। हजारों व्रतियों ने यहां डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और आज 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ 4 दिन का छठ महापर्व संपन्न हुआ।

85 साल की लखपति बाई की यादें

नरैया तालाब में पहली बार छठ पूजा करने वाली 85 साल की लखपति बाई दुबे ने 50 साल पहले के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि पति पुलिस में थे और परिवार पुलिस लाइन में रहता था। तब घाट नहीं बने थे, अंधेरे में टॉर्च लेकर आना पड़ता था और पूजा के सूप को तालाब से निकलने वाली मछलियों से बचाना पड़ता था। आज वे 4 पीढ़ियों को साथ लेकर घाट पहुंचती हैं।

Chhath Puja Raipur: पुराना है इतिहास

तालाब छठ महापर्व आयोजन समिति के वीरेंद्र दुबे ने बताया कि जब शहर में सिर्फ आमा तालाब और व्यास तालाब में छठ पूजा होती थी, तब से नरैया तालाब में व्रती महिलाएं पूजा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि तैयारियों में रायपुर नगर निगम लगातार सहयोग करता है और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाती है।

घाट पर व्यापक इंतजाम

घाट पर स्वागत द्वार, रोशनी, टेंट और भंडारे की व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति ने साफ-सफाई के लिए नगर निगम और सुरक्षा के लिए पुलिस का धन्यवाद किया। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घाट पर भंडारे का आयोजन हुआ।

पूरे प्रदेश में दिखी आस्था

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में भी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोक आस्था और सूर्य उपासना का यह पर्व पूरे प्रदेश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति की जानकारी छत्तीसगढ़ पर्यटन की वेबसाइट पर मिलती है। रायपुर की खबरें और छठ पूजा की खबरें जनदखल पर पढ़ें।

Related Articles

Back to top button