Chhattisgarh NewsExclusive

Mahasamund Jail Escape: जेल से 4 कैदी फरार, कंबल से फांदी दीवार

CG News (महासमुंद): Mahasamund Jail Escape की घटना ने जेल की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। महासमुंद जिला जेल से सोमवार तड़के करीब 4 बजे 4 कैदी ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। एक पांचवां कैदी भी भागने की कोशिश में था, लेकिन वह दीवार पार करते समय गिर गया और जेल प्रशासन ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। एडिशनल SP ने घटना की पुष्टि की है।

कंबलों से बनाई रस्सी

शुरुआती जानकारी के मुताबिक कैदियों ने कंबलों को आपस में बांधकर फंदे जैसा बनाया और उसके सहारे जेल की ऊंची दीवार तक पहुंचे। 5 कैदियों ने भागने की कोशिश की, जिनमें से 4 दीवार पार करके निकल गए।

Mahasamund Jail Escape: कौन हैं फरार कैदी

फरार कैदियों की पहचान धरमवीर, लीलाधर, राजेन्द्र और पंचराम के रूप में हुई है। धरमवीर, लीलाधर और राजेन्द्र NDPS एक्ट के तहत गांजा तस्करी के मामलों में विचाराधीन थे, जबकि पंचराम चोरी के मामले में जेल में था। फरार कैदियों में 2 जबलपुर (मध्यप्रदेश), 1 राजस्थान और 1 महासमुंद जिले का रहने वाला है।

CCTV खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने फरार कैदियों की तलाश शुरू कर दी है और शहर के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को इतनी बड़ी घटना की भनक कैसे नहीं लगी।

पहले भी भाग चुके हैं कैदी

महासमुंद जिला जेल से कैदियों के भागने का यह पहला मामला नहीं है। मई 2021 में भी यहां से 5 कैदी फरार हुए थे, जिनमें 1 उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और 4 महासमुंद जिले के थे। उस समय 4 प्रहरियों को निलंबित किया गया था।

जेल से जुड़ी आधिकारिक जानकारी छत्तीसगढ़ जेल विभाग की वेबसाइट पर मिलती है। महासमुंद की खबरें और अपराध की खबरें जनदखल पर पढ़ें।

Related Articles

Back to top button