Raipur News: मरीजों को अब एक ही छत के नीचे मिलेगी कैंसर की हर सुविधा, CM साय ने किया अत्याधुनिक ‘रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट’ का शुभारंभ

Raipur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में स्वास्थ्य सेवाओं और सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं को नई ऊंचाई देते हुए, राजधानी रायपुर (Raipur) में आज एक अत्याधुनिक कैंसर संस्थान की शुरुआत हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में नए ‘रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट’ (Ramkrishna Care Cancer Institute) का भव्य शुभारंभ किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman Singh) और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल (Shyam Bihari Jaiswal) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
खबर की मुख्य बातें (Raipur News)
- अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल: रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में शुरू हुआ नया कैंसर इंस्टीट्यूट।
- सीएम ने किया शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फीता काटकर कैंसर यूनिट का किया उद्घाटन।
- व्यक्तिगत पीड़ा से प्रेरणा: डॉ. संदीप दवे के भाई प्रदीप दवे के कैंसर से निधन के बाद लिया गया था कैंसर संस्थान बनाने का संकल्प।
- एक ही छत के नीचे इलाज: अब मरीजों को कैंसर की जांच, स्क्रीनिंग और इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
‘व्यक्तिगत पीड़ा ने दिया सेवा का संकल्प’- CM साय
उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई कैंसर यूनिट में उपलब्ध आधुनिक मशीनों और सुविधाओं का जायजा लिया। संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पिछले 36 वर्षों से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने अस्पताल के संचालक डॉ. संदीप दवे के भाई स्वर्गीय प्रदीप दवे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा:
“डॉ. दवे के भाई का कैंसर से निधन हुआ था। इस व्यक्तिगत पीड़ा ने ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ बड़े स्तर पर काम करने का संकल्प मजबूत किया, जिसका परिणाम आज इस कैंसर इंस्टीट्यूट के रूप में हमारे सामने है। यह संस्थान हजारों-लाखों लोगों को बेहतर कैंसर उपचार (Cancer Treatment) देने में मील का पत्थर साबित होगा।”
कैंसर की शुरुआती जांच सबसे जरूरी: डॉ. रमन सिंह
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस कैंसर इंस्टीट्यूट के शुभारंभ को प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि कैंसर केवल एक मरीज की नहीं, बल्कि पूरे परिवार की सामूहिक पीड़ा होती है। डॉ. सिंह ने कैंसर स्क्रीनिंग (Cancer Screening) पर जोर देते हुए कहा, “शुरुआती चरण (First Stage) में ही कैंसर की पहचान होने पर मरीज के ठीक होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। इस अस्पताल में अब एक ही छत के नीचे कैंसर की जांच और उपचार संभव हो सकेगा।”
प्रदेश में अब 15 मेडिकल कॉलेज: स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मौके पर राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं (CG Health Facilities) के तेजी से होते विस्तार का जिक्र किया। उन्होंने बताया, “राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ में केवल एक मेडिकल कॉलेज था। डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से यह संख्या 10 हुई और अब सीएम साय के नेतृत्व में प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज (Medical Colleges in CG) हो चुके हैं।”
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि बस्तर (Bastar) और बिलासपुर (Bilaspur) में भी सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों का काम तेजी से हो रहा है, जिससे अब गंभीर मरीजों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर या प्रदेश के बाहर ले जाने की जरूरत कम हो गई है।






