Sports

Asian Games 2026 Cricket Schedule: भारत की दोनों टीमों की सीधे QF में एंट्री; जानें कब होगा IND vs PAK महामुकाबला

Asian Games 2026 Cricket: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) क्रिकेट का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है।(Asian Games 2026 Cricket) भारत की मेंस और विमेंस दोनों टीमें डिफेंडिंग चैंपियन हैं और इस बार सीधे क्वार्टर फाइनल (QF) मैच खेलेंगी।

विमेंस टीम का मुकाबला मेजबान जापान से होगा, जबकि मेंस टीम का प्रतिद्वंद्वी अभी तय नहीं है। फैंस को 1 बार फिर भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार है।

खबर की मुख्य बातें

  • 4थी बार शामिल: एशियन गेम्स में क्रिकेट 4थी बार शामिल किया गया है।
  • तारीखें: विमेंस टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर और मेंस टूर्नामेंट 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक।
  • फॉर्मेट: सभी मुकाबले T20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे।
  • सीधी एंट्री: भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेंगे।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट और वेन्यू

जापान के आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट 4थी बार शामिल हो रहा है। इससे पहले 2010 (ग्वांगझू), 2014 (इंचियोन) और 2023 (हांग्जो) में इसे जगह मिली थी।

दोनों कॉम्पिटिशन T20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे और इन्हें पूरा इंटरनेशनल स्टेटस मिलेगा। सारे मैच आइची प्रीफेक्चर के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे।

मेंस क्रिकेट: भारत-पाक का मैच कब?

मेंस क्रिकेट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को टॉप सीड मिली है, जिससे वे सीधे क्वार्टर-फाइनल में खेलेंगे। बाकी 4 जगहें शुरुआती राउंड से तय होंगी, जिसमें 6 टीमें 2 ग्रुप में बंटी हैं:

  • ग्रुप A: अफगानिस्तान, जापान, नेपाल
  • ग्रुप B: हांगकांग चीन, मलेशिया, ओमान

हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें क्वार्टर-फाइनल में जाएंगी। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला टूर्नामेंट में सिर्फ 1 बार (सेमीफाइनल या फाइनल में) ही हो सकता है, बशर्ते दोनों टीमें टॉप-4 में अपनी जगह पक्की करें।

मेंस क्वार्टर फाइनल शेड्यूल:

  • भारत बनाम क्वालीफायर
  • पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर
  • श्रीलंका बनाम क्वालीफायर
  • बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर

विमेंस क्रिकेट: भारत के सामने जापान की चुनौती

विमेंस टीम को भी सीड मिली है और वे क्वार्टर-फाइनल में मेजबान जापान के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने उतरेंगी। इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश या चीन से भिड़ेगी।

विमेंस क्वार्टर फाइनल शेड्यूल:

  • भारत बनाम जापान
  • बांग्लादेश बनाम चीन
  • श्रीलंका बनाम मलेशिया
  • पाकिस्तान बनाम थाईलैंड

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीमें

भारतीय पुरुष टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी।

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा।

Related Articles

Back to top button