Mahtari Vandan Status Check: घर बैठे मोबाइल से ऐसे देखें अपनी किस्त की स्थिति

Mahtari Vandan Status Check (रायपुर): छत्तीसगढ़ की 66 लाख से अधिक महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना हर महीने आर्थिक सहारा बन चुकी है। 11 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योजना की 29वीं किस्त जारी की, जिसके तहत 626.25 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजे गए। लेकिन कई महिलाओं को यह पता नहीं होता कि उनकी किस्त खाते में आई या नहीं। इसी सवाल का जवाब है Mahtari Vandan Status Check की ऑनलाइन सुविधा, जिससे आप घर बैठे 2 मिनट में अपनी भुगतान स्थिति देख सकती हैं।
Mahtari Vandan Status Check करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका
- अपने मोबाइल के ब्राउज़र में योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in खोलें।
- होमपेज पर ऊपर दाईं ओर मेनू (3 लाइनों वाला विकल्प) पर क्लिक करें।
- मेनू में आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले विकल्प को चुनें।
- अपना लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
- आपकी किस्त और भुगतान की पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
किस्त नहीं आई तो क्या करें
अगर स्टेटस में भुगतान सफल दिख रहा है लेकिन राशि खाते में नहीं आई, तो सबसे पहले अपने बैंक खाते की आधार सीडिंग और डीबीटी स्थिति जांचें। कई बार खाता आधार से लिंक न होने के कारण राशि अटक जाती है। ऐसी स्थिति में अपनी नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या परियोजना कार्यालय में संपर्क करें।
योजना से जुड़ी जरूरी बातें
महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता दी जाती है। योजना की शुरुआत से अब तक 29 किस्तों में कुल 18,805 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
हर महीने किस्त जारी होने के बाद Mahtari Vandan Status Check जरूर करें, ताकि किसी तकनीकी गड़बड़ी की स्थिति में समय रहते शिकायत दर्ज की जा सके। योजना से जुड़ी हर नई किस्त और अपडेट की जानकारी के लिए जनदखल की वेबसाइट पर सरकारी योजना सेक्शन पढ़ते रहें।






