Entertainment

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ की दहाड़, 9वें दिन वीकेंड पर फिर पकड़ी रफ्तार

Raja Shivaji Box Office Day 9:बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के जाने-माने एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रितेश देशमुख के साथ-साथ जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त और अभिषेक बच्चन जैसे दिग्गज सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं।

हिंदी से ज्यादा मराठी में हो रही है कमाई

‘राजा शिवाजी’ एक बहुभाषी फिल्म है, लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बताते हैं कि इसे हिंदी पट्टी के मुकाबले महाराष्ट्र में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की अधिकतर कमाई मराठी भाषा से आ रही है। वीकेंड यानी शनिवार (9वें दिन) के कलेक्शन भी इसी बात की गवाही दे रहे हैं।

9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पहले हफ्ते की सफलता के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड के पहले दिन यानी शनिवार को फिर से गियर बदला है। 9वें दिन के आंकड़े काफी शानदार रहे हैं:

  • 9वें दिन की कुल कमाई: 5.60 करोड़ रुपये
  • मराठी भाषा में कमाई: 4.25 करोड़ रुपये
  • हिंदी भाषा में कमाई: 1.35 करोड़ रुपये

अब तक का टोटल कलेक्शन (Net Collection)

फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ की बेहतरीन कमाई की थी। पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 52.65 करोड़ रुपये रहा था। 9वें दिन के कलेक्शन को मिलाने के बाद अब ‘राजा शिवाजी’ का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 61.45 करोड़ रुपये हो गया है।

Related Articles

Back to top button