Chhattisgarh News

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर आज रायपुर में भव्य कार्यक्रम, बृजमोहन होंगे शामिल

रायपुर। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सेना दिवस के मौके पर सुभाष स्टेडियम में होगा, जहां करीब 20 हजार युवा एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गान करेंगे। इस बड़े आयोजन का नेतृत्व सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। वहीं, 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर डाक विभाग की ओर से विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड भी जारी किया जाएगा।

देर रात श्री अय्यप्पा स्वामी मंदिर के दर्शन किये

उन्होंने X पोस्ट में बताया, मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राजधानी स्थित श्री अय्यप्पा स्वामी मंदिर में अपनी धर्मपत्नी के साथ भगवान श्री अय्यप्पा स्वामी के दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की।

सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होने का यह पुण्य पर्व केवल खगोलीय परिवर्तन का प्रतीक नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता, नई ऊर्जा और नई शुरुआत का संदेश देता है। मकर संक्रांति हमें आपसी प्रेम, सामाजिक समरसता और सद्भावना के सूत्र में बाँधने का अवसर प्रदान करती है। भगवान श्री अय्यप्पा स्वामी की कृपा से प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, यही कामना है।

Related Articles

Back to top button