Chhattisgarh News

IPS जितेंद्र शुक्ला ने NSG में ग्रुप कमांडर का संभाला पदभार


रायपुर/दिल्ली। IPS जितेंद्र शुक्ला ने NSG में ग्रुप कमांडर का पदभार संभाल लिया है। कुछ दिन पहले गृह मंत्रालय से जारी पत्र में कहा गया था कि 2013 बैच के अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत एनएसजी में एसपी स्तर के पद पर नियुक्त किया गया है।

जितेंद्र शुक्ला मूलतः उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) के रहने वाले हैं। उनका जन्म 22 सितंबर 1983 को हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज से स्कूली शिक्षा पूरी की और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए के बाद भूगोल विषय में एमए किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।

जितेंद्र शुक्ला ने 2 सितंबर 2013 को आईपीएस सेवा ज्वाइन की। प्रशिक्षण के दौरान वे बिलासपुर में रहे और कोटा थाना प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद वे अंबिकापुर में सीएसपी, सुकमा में एडिशनल एसपी रहे। उन्होंने सुकमा, महासमुंद, कोरबा, राजनांदगांव और दुर्ग जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button