Entertainment

Govinda-Sunita Controversy: ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि…’, को-एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ गोविंदा को देख भड़कीं पत्नी सुनीता, बोलीं- ‘ये उसका स्टैंडर्ड नहीं’

Govinda-Sunita Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में गोविंदा अपनी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। इस पर अब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) का गुस्सा फूट पड़ा है। सुनीता ने गोविंदा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी ‘बुद्धि भ्रष्ट’ हो गई है।

खबर की मुख्य बातें (Highlights)

  • सुनीता का फूटा गुस्सा: कोमल रानी के साथ गोविंदा के स्पॉट होने पर सुनीता आहूजा ने दी तीखी प्रतिक्रिया।
  • ‘चीटर नंबर 1’ का टैग: गोविंदा को ‘चीटर’ कहे जाने पर सुनीता बोलीं- इसका जवाब उनके फैंस देंगे।
  • ‘स्टैंडर्ड गिर गया’: सुनीता ने तंज कसते हुए कहा कि अगर कुछ करना भी था तो अपने स्टैंडर्ड का करते।
  • गोविंदा का कमबैक: 7 साल बाद वापसी कर रहे गोविंदा, कोमल रानी को अपनी फिल्म से कर रहे हैं लॉन्च।

‘विनाश काले विपरीत बुद्धि… उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है’

सोमवार को जब पैपराजी ने सुनीता आहूजा से पूछा कि ‘गोविंदा सर भी कोमल मैम के साथ देखे गए, क्या फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया है?’

इस सवाल पर सुनीता ने तंज कसते हुए कहा, “एक कहावत सुनी है- ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि।’ उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, इसलिए वह यह सब कर रहा है। अब मैं क्या बोलूं?”

जब सुनीता से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर लोग गोविंदा को ‘चीटर नंबर 1’ (Cheater No. 1) कह रहे हैं, तो उन्होंने साफ कहा, “यह सवाल गोविंदा के फैंस से पूछिए। जब मैं सच बोलती हूं, तो सब मुझे गालियां देते हैं और ट्रोल करते हैं। अब जो लोग देख रहे हैं, उन्हें बताना चाहिए कि गोविंदा सही हैं या मैं। मुझे इस बारे में कुछ बात नहीं करनी… सब भाड़ में जाए।”

‘कोमल नाम से मुझे नफरत है’- सुनीता

सुनीता आहूजा ने गोविंदा की पसंद पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “अगर उसे कुछ करना भी था तो स्टैंडर्ड से करता, यह क्या घटिया स्टैंडर्ड कर रहा है? पहले जो उसका स्टैंडर्ड था, ये तो वह स्टैंडर्ड ही नहीं है।”

आपको बता दें कि कुछ समय पहले सुनीता ने एक इंटरव्यू में गोविंदा के अफेयर रूमर्स पर बात करते हुए कहा था कि जवानी में गलतियां होती हैं, लेकिन 63 की उम्र में ये सब सुनना ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था, “मुझे कोमल नाम से नफरत है। कोई एक्स-वाय-जेड कोमल है, मुझे उससे नफरत है।”

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? (Who is Komal Rani Swarnkar)

गोविंदा लगभग 7 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। वे अपने ही प्रोडक्शन की फिल्म ‘रूपा’ से कोमल रानी को लॉन्च कर रहे हैं। इसके अलावा कोमल के गोविंदा की दूसरी फिल्म ‘दुनियादारी’ में भी होने की चर्चा है। जुलाई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने खुद मीडिया से कोमल का परिचय करवाया था और उनकी एक्टिंग की तारीफ भी की थी।

गोविंदा ने दिया था सुनीता के आरोपों का जवाब

सुनीता द्वारा ‘कथित अफेयर्स’ के आरोप लगाए जाने के बाद, गोविंदा ने भी हाल ही में ANI से बातचीत में इशारों-इशारों में जवाब दिया था। गोविंदा ने कहा था कि दूरी बनाने के लिए आरोप लगाना जरूरी नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या कामयाबी के लिए अपने ही लोगों की बुराई करना जरूरी है? सुनीता पहले मेरी तारीफ करती है, फिर बुराई करती है। मुझे इसमें ज्यादा प्यार दिखाई देता है।”

Related Articles

Back to top button