Badshah की शादी का खुलासा! मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरों के बीच ईशा रिखी ने खुद को बताया ‘पत्नी’

Badshah Isha Rikhi Marriage:बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा भूचाल आया है जिसने बादशाह के फैंस को हैरत में डाल दिया है। एक तरफ इंटरनेट पर उनकी एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, तो दूसरी तरफ पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) ने आधिकारिक तौर पर बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि कर दी है।
खेतों में मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीरें और हानिया आमिर का नाम
बादशाह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह एक खेत में किसी अनजान लड़की के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। तीन तस्वीरों की इस पोस्ट में लड़की का चेहरा छिपा हुआ है और एक तस्वीर में सिर्फ उनके हाथ नजर आ रहे हैं। रैपर ने कैप्शन में लिखा- “यूनिवर्स का आपके जीवन में लोगों को लाने का अजीब तरीका होता है।” इस पोस्ट के आते ही फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि यह मिस्ट्री गर्ल और कोई नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं।
ईशा रिखी का ‘आस्क मी एनीथिंग’ में बड़ा धमाका
जब सोशल मीडिया पर हानिया आमिर को लेकर अफवाहें गर्म थीं, उसी वक्त पंजाबी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ (Ask Me Anything) सेशन के जरिए एक बड़ा खुलासा किया। एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए ईशा ने स्पष्ट किया कि उनकी और बादशाह की शादी हो चुकी है।
‘पतिदेव’ से पूछें इंस्टाग्राम पर फॉलो न करने का कारण
फैंस ने जब पूछा कि वे दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो क्यों नहीं करते, तो ईशा ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया कि इसका जवाब उनके ‘पतिदेव’ यानी बादशाह ही देंगे। यही नहीं, जब एक यूजर ने बादशाह के साथ तस्वीर पोस्ट न करने की बात कही, तो ईशा ने तुरंत एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर दी, जिसमें वह बादशाह की गोद में बैठी मुस्कुरा रही हैं।
आपको बता दें कि ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं और उन्होंने साल 2018 में रेमो डिसूजा द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘नवाबजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।



