“हरियाली है संकल्प हमारा!” – मीडिया सिटी की महिलाओं का ग्रीन इंडिया मिशन
सावन की फुहारों में झूमती नारी शक्ति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जनदखल/रायपुर /… सावन की रिमझिम फुहारें… और उनके बीच मीडिया सिटी की महिलाएं।
छत्तीसगढ़ के पत्रकारों की सबसे बड़ी कॉलोनी मीडिया सिटी में गुरुवार को सावन उत्सव सिर्फ रंग-बिरंगे कपड़ों और गीत-संगीत का आयोजन नहीं था, बल्कि एक हरित संकल्प का भी गवाह बना।
“ग्रीन इंडिया – ग्रीन छत्तीसगढ़” का उद्घोष करते हुए महिलाओं ने प्लास्टिक के बहिष्कार और हरियाली के विस्तार की कसम खाई।
फिल्मी गानों पर जमकर थिरकतीं महिलाएं, फनी गेम्स में गूंजतीं हंसीं की आवाजें, और शिव भक्ति में लीन श्रद्धा… यह पूरा दृश्य एक सामाजिक चेतना की झलक दे रहा था।
महिलाएं अब प्लास्टिक के थैले नहीं, अपने साथ कपड़े के थैले रखेंगी, यह संकल्प उन्होंने खुले मंच से लिया।
साथ ही यह भी तय हुआ कि मीडिया सिटी की हर गली, हर आंगन को हरियाली से भरने में वे पीछे नहीं हटेंगी।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ की पूजा से हुई, जहां भारत की सुख-शांति व समृद्धि की प्रार्थना की गई।
सभी महिलाओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से संगीता गोस्वामी, सुनीता सिंह, चंद्रकला देवांगन, साधना साहू, शकुंतला तिवारी, सरिता साहू, मंजू वर्मा, हेमलता सिन्हा, प्रभा पांडेय, मीना चंद्राकर, नीतू साहू और लेखा वर्मा शामिल रहीं।
जनदखल की नज़र से:
“जब समाज की महिलाएं हरियाली और पर्यावरण को लेकर ऐसे संकल्प लें, तो यकीनन बदलाव की शुरुआत हो चुकी है”
“Greenery is our resolve,#Green India Mission,#Women,#Media City, #raipur,#cgnews,#tree,#chhattisgarh