Chhattisgarh News

कड़ाके की ठंड का दौर जारी, प्रदेश का तापमान 10 डिग्री से नीचे


रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट भी जारी किया था। इसी के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान फिर 10 डिग्री से नीचे रहा।

वहीं अब तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। सोमवार को ठंड में थोड़ी कमी आई थी, ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि, अब प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं मौसम विभाग ने कुछ दिन और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने, छत्तीसगढ़ की रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, जशपुर और बलरामपुर में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर चलने से इन जिलों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में आज भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

Related Articles

Back to top button