Chhattisgarh News

Mata Hasi Devi Coin:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शदाणी दरबार की माता हासी देवी के सम्मान में जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का, CM साय रहे मौजूद

Mata Hasi Devi Coin: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में एक गरिमामय समारोह के दौरान पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह सिक्का पूज्य शदाणी दरबार, रायपुर की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है।

सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण

किसी सिंधी विभूति के सम्मान में भारत सरकार द्वारा स्मारक सिक्का जारी होना संपूर्ण समाज के लिए 1 ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है। यह देश-विदेश में बसे करोड़ों सिंधी समुदाय के लोगों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। इस स्मारक सिक्के के माध्यम से माता हासी देवी के प्रेरणादायी जीवन, उनके आध्यात्मिक विचारों और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का 1 सार्थक प्रयास किया गया है।

कैसा है यह 200 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का?

भारत सरकार द्वारा जारी इस विशेष सिक्के की कई खासियतें हैं:

  • सिक्के के 1 हिस्से पर पूज्य माता हासी देवी जी की सुंदर छवि अंकित की गई है।
  • सिक्के के दूसरी ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है।
  • स्मारक सिक्के का औपचारिक अनावरण होने के बाद अब श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक इसे शदाणी दरबार की अलग-अलग इकाइयों के माध्यम से बुक कर सकेंगे।

समारोह में इन विशिष्ट अतिथियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम की शुरुआत में पूज्य शदाणी दरबार रायपुर के वर्तमान पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपना उद्बोधन दिया।

इस भव्य आयोजन में राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, राज्य के मुख्य सचिव विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही पूज्य शदाणी दरबार के सदस्य और देशभर से आए सिंधी समाज के प्रतिनिधि भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

Related Articles

Back to top button